Grok Accused Elon Musk For Censoring: टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलॉन मस्क जो खुद को ‘फ्री स्पीच के पैरोकार’ के रूप में पेश करते हैं, उन्होंने जब ट्विटर को खरीदा था तब लोगों से वादा किया था कि इस प्लेटफॉर्म पर सबको अपनी राय रखने की आजादी होगी। किसी की भी आवाज को दबाया नहीं जाएगा। लेकिन अब मस्क के ही AI चैटबॉट Grok ने उन पर आरोप लगाया है कि X पर सेंसरशिप हो रही है यानी अभिव्यक्ति को दबाया जा रहा है। यह स्थिति कुछ वैसी ही है, जैसी कभी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई थी। जब उनके अपने AI टूल ने उनकी नीतियों की आलोचना की थी। वहीं, सोशल मीडिया पर अब यह मामला पूरी तरह से गरमा गया है और लोग हैरान हैं कि क्या मस्क का “फ्री स्पीच” का वादा सिर्फ एक आदर्श था।
