Honor X7c 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले ही एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन का डेडिकेटेड लैंडिंग पेज लाइव हो गया है, जिसमें इसके प्रमुख फीचर्स और डिजाइन का खुलासा हुआ है। अपकमिंग Honor X7c 5G स्मार्टफोन के टीजर से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 6.8-inch के डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके अलावा, इसमें सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। अब आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से।
Honor X7c 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Honor X7c 5G स्मार्टफोन में 6.8-inch का डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा। ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो यह फोन IP64 रेटिंग मिलेगी। इस फोन को ड्रॉप रजिस्टेंस में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस फोन में 5100mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इस फोन में 8GB की RAM और 256GB की स्टोरेज मिलेगी।
कैमरा की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। Honor का यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर रन करता है। उम्मीद की जा रही है की Honor X7c 5G स्मार्टफोन को भारत में ग्लोबल वेरिएंट्स वाले स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।
दो कलर ऑप्शन में किया गया पेश
ग्लोबल मार्केट में ऑनर का यह फोन दो कलर Green और White ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके अलावा, Honor X7c 5G स्मार्टफोन मिड-रेंज में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस फोन की कीमत को लेकर अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।