Google Pixel 11 Leaks: Google Pixel 11 सीरीज के लॉन्च में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस सीरीज में Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold शामिल होंगे। 9 to 5 Google की एक रिपोर्ट के अनुसार, Google के डिवाइस और सर्विस के वाइस प्रेसिडेंट शकील बरकत ने कहा, “Google ने जहां तक संभव हो सका, अपने ग्राहकों को सप्लाई में होने वाले उतार-चढ़ाव से बचाकर रखा है।”
उन्होंने आगे कहा कि बाजार की आर्थिक परिस्थितियां अब पूरी तरह बदल चुकी हैं और Google भी इससे प्रभावित हो रहा है। इसका असर सिर्फ Pixel 11 सीरीज के बेस मॉडल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी सीरीज की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Google ने यह भी कहा कि वह यूजर्स को किफायती कीमत पर प्रीमियम अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। शकील बरकत के मुताबिक, ग्राहक अभी भी प्रमोशन, ट्रेड-इन ऑफर और Google One जैसे बंडल बेनिफिट्स का फायदा उठा सकेंगे। ये ऑफर्स Pixel सीरीज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा हैं।
Google Pixel 11 Leaks: कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स
Google Pixel 11 में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस फोन में Google Tensor G6 प्रोसेसर और 8GB RAM होगी, साथ ही इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट में 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा, लॉन्च के समय हमें इसके कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट भी देखने को मिल सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पिछले मॉडल की तुलना में इस डिवाइस में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
कैमरे की बात करें तो, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 48MP का प्राइमरी कैमरा, 100X जूम वाला 48MP का कैमरा और एक और सेंसर शामिल होगा, जिसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। कुछ अटकलों के अनुसार, इस डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
वहीं, कीमत को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pixel 11 की शुरुआती कीमत भारत में करीब 85,999 रुपये हो सकती है। अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो Pixel 11 सीधे प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला करेगा।