Make Old Geyser Smart: इस तरह पुराने गीजर को बनाएं स्मार्ट, नहीं करना होगा सुबह उठकर पानी गर्म, जानें कैसे

Make Old Geyser Smart: क्या हर सुबह गीजर ऑन करने के लिए उठना आपको झंझट भरा लगता है? अगर हां, तो अब ऐसा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बिना नया गीजर खरीदे, आप अपने पुराने गीजर को ही वॉयस कमांड से चलने वाला स्मार्ट गीजर बना सकते हैं।

अपडेटेड Oct 24, 2025 पर 9:34 AM
Story continues below Advertisement
इस तरह पुराने गीजर को बनाएं स्मार्ट, नहीं करना होगा सुबह उठकर पानी गर्म, जानें कैसे

Make Old Geyser Smart: क्या हर सुबह गीजर ऑन करने के लिए उठना आपको झंझट भरा लगता है? अगर हां, तो अब ऐसा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बिना नया गीजर खरीदे, आप अपने पुराने गीजर को ही वॉयस कमांड से चलने वाला स्मार्ट गीजर बना सकते हैं। जी हां, अब बस ‘Alexa गीजर ऑन करो’ कहिए और गर्म पानी अपने आप तैयार मिलेगा। चलिए जानते हैं, कैसे आप कुछ आसान स्टेप्स में अपने पुराने गीजर को स्मार्ट बना सकते हैं।

स्मार्ट प्लग से बनेगा स्मार्ट गीजर

स्मार्ट प्लग का यूज करके आप अपने गीजर को स्मार्ट गीजर में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको 16amp का प्लग लेना होगा। इसके बाद अपने गीजर के स्वीच को स्मार्ट स्वीच में बदलने के लिए प्लग को Wi-Fi से कनेक्ट करना होगा। अब आप अपने मोबाइल के जरिए स्मार्ट प्लग को कंट्रोल कर सकते हैं, यानी आप अपने स्मार्टफोन से कहीं से भी गीजर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं।


गीजर को करें आवाज से कंट्रोल

अगर आपको अपने गीजर को वॉयस कंट्रोल बनाना है, तो सबसे पहले ऐसा स्मार्ट प्लग खरीदें जो Amazon Alexa या Google Assistant जैसे स्मार्ट स्पीकर्स को भी सपोर्ट करता हो। फिर आपको अपने मोबाइल में स्मार्ट स्पीकर की ऐप Alexa या Google Home में जाना होगा, जहां आप अपने स्मार्ट प्लग को Linked Devices के जरिए जोड़ सके। इसके बाद आप अपने प्लग को Geyser जैसा कोई नाम दें। अब जैसे ही आप बोलेंगे कि Alexa, turn on Geyser या Hey Google, turn off Geyser तो गीजर ऑन हो जाएगा।

टाइमर लगाएं और पाएं गर्म पानी टाइम पर

इन सबके के अलावा, आप टाइम सेट कर के भी अपने गीजर को ऑन कर सकेत हैं और ये बाद में ऑटो कट के जरिए ऑफ हो जाएंगे। दरअसल, मार्केट में आजकल कुछ ऐसे स्मार्ट प्लग भी आ गए हैं, जिनमें आपको टाइमर सेट करने की सुविधा मिलती है। मतलब अब आप जब चाहें गर्म पानी से नहाने के लिए टाइमर सेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Orange: iPhone 17 Pro का ऑरेंज कलर वेरिएंट खरीदने से पहले जानें ये जरूरी सच, नहीं तो होगी परेशानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।