अगर आप भी नया iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं और किसी अच्छे डिस्काउंट का वेट कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किफायती साबित हो सकती है है। दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर Croma पर एक बहुत ही कमाल की सेल चल रही है। जहां पर आपको iPhone 17 सीरीज पर ऐसे ऑफर्स मिलेंगे, जो आपको सच में हैरान कर देंगे। आइए जानते हैं ऑफर्स से जुड़ी पूरी डिटेल।
iPhone 17 Pro पर है सबसे बड़ा ऑफर
इस सेल का सबसे बड़ा अट्रैक्शन iPhone 17 Pro है। वैसे तो इस धांसू फोन की असली कीमत (MRP) ₹1,34,900 है। लेकिन Croma सेल में यह आपको सिर्फ ₹94,490 में मिल सकता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आपको यह डिस्काउंट कैसे मिलेगा:
इस ऑफर में सबसे पहले iPhone 17 Pro की कीमत घटाकर ₹1,30,490 कर दी गई है। इसके बाद बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, अगर आप अपना पुराना iPhone 14 एक्सचेंज करते हैं, तो उसकी एक्सचेंज वैल्यू और बोनस को मिलाकर ₹32,000 तक का फायदा उठाया जा सकता है।
इन सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ ₹94,490 रह जाती है। अगर आप पूरी रकम एक साथ खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो इसे ₹10,843 की मंथली EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
बाकी Pro मॉडल्स पर भी हैं जबर्दस्त डील्स
अगर आपको iPhone 17 सीरीज का कोई दूसरा मॉडल पसंद है, तो उस पर भी अच्छा ऑफर मिल रहा है। iPhone 17 Pro (256GB) को सभी डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट्स के बाद करीब ₹98,490 में खरीदा जा सकता है। वहीं, iPhone 17 Pro Max (256GB) की प्रभावी कीमत सभी ऑफर्स के बाद लगभग ₹1,05,490 तक रह जाती है।
पुराने मॉडल्स भी हुए सस्ते
अगर आप लेटेस्ट मॉडल के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो पुराने iPhone मॉडल्स भी अब कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं। iPhone 17 की कीमत घटकर ₹69,900 हो गई है। वहीं iPhone 16 अब ₹59,900 में मिल रहा है, जबकि iPhone 15 की कीमत भी कम होकर सिर्फ ₹54,900 रह गई है।
जरूरी बात जो आपको पता होनी चाहिए
ये जो भी सबसे कम कीमतें (₹94,490 या ₹54,900) बताई गई हैं, वे सब कैशबैक और पुराने फोन को एक्सचेंज करने के बाद की हैं। आपके पुराने फोन की कंडीशन कैसी है, उस हिसाब से एक्सचेंज का रेट थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।
तो देर किस बात की? अगर आप भी इस तगड़े ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो फटाफट अपने पास के Croma स्टोर पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं!