Get App

Meta Subscription Plans: Meta ने लॉन्च किए Facebook, Instagram और WhatsApp के नए “Plus” सब्सक्रिप्शन प्लान

Meta Subscription Plans: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta ने Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान्स की घोषणा की है। इन नए प्लान्स के नाम Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus रखे गए हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 28, 2026 पर 3:30 PM
Meta Subscription Plans: Meta ने लॉन्च किए Facebook, Instagram और WhatsApp के नए “Plus” सब्सक्रिप्शन प्लान
Meta ने लॉन्च किए Facebook, Instagram और WhatsApp के नए “Plus” सब्सक्रिप्शन प्लान

Meta Subscription Plans: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta ने Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान्स की घोषणा की है। इन नए प्लान्स के नाम Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus रखे गए हैं।

Meta की प्रोडक्ट हेड Naomi Gleit ने इस बारे में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह जानकारी दी।

Gleit ने कहा, "हैलो सभी को, हमारे नए सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट्स के साथ वैल्यू बनाने को लेकर एक रोमांचक खबर है। हम Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus को रोल आउट करना शुरू कर रहे हैं, जिनमें बेहतर (enhanced) फीचर्स दिए गए हैं जिन्हें हमारी कम्युनिटी पहले से पसंद करती है। उन्होंने कहा, ये सब्सक्रिप्शन प्लान हमारे ऐप्स पर एक्सप्रेस करने और जुड़ने के बेहतर तरीके प्रदान करते हैं, और इसमें और भी मजेदार सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।"

कंपनी ने कहा है कि इन सब्सक्रिप्शन प्लान्स में यूजर्स को एक्स्ट्रा फीचर्स, पर्सनलाइजेशन टूल्स और प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेंगे, जो इसके सभी ऐप्स में उपलब्ध होंगे। Meta भविष्य में अपनी सभी सब्सक्रिप्शन सेवाओं को एक नए ब्रांड “Meta One” के तहत लाने की भी योजना बना रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें