Moto G77 Power: क्या आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, जो बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ आए। अगर हां, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Motorola ने बुधवार को अपना नया फ्लैगशिप फोन Moto G77 Power को लॉन्च कर दिया है। यह नया फ़ोन अगले हफ़्ते देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि यह फोन कंपनी की बजट G सीरीज का नया मॉडल है। यह स्मार्टफोन तीन Pantone कलर ऑप्शन और एक ही रैम-स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इस स्मार्टफोन में बड़ी 7,000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 59 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। अब चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Moto G77 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Moto G77 Power में 6.72 इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 120Hz, पिक्सल डेंसिटी 391 ppi और पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक की मिलती है। कंपनी के अनुसार, फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा। इसके साथ ही इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज प्रोसेसर दिया गया है। जो 8GB तक रैम और 128GB तक के स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
Motorola का यह डुअल SIM स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ आता है। कंपनी इस फोन के लिए 1 साल तक OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा कर रही है।
फोटोग्राफी के लिए Moto G77 Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP (f/1.8) का है, जिसमें Sony LYT-600 सेंसर मिलता है। इसके साथ ही 8MP (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री है। इसके अलावा, फोन के रियर में 2-in-1 लाइट सेंसर भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP (f/2.2) फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में सबसे खास बात यह है कि इससे 2K रिजॉल्यूशन पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
भारत में Moto G77 Power की कीमत और उपलब्धता
भारत में Moto G77 Power के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले इकलौते मॉडल की कीमत ₹25,999 है। कंपनी Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक ₹2,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं।
यह नया फोन भारत में 13 जुलाई से Flipkart और Motorola India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Moto G77 Power को Pantone Fuchsia Red, Pantone Impenetrable और Pantone Nautical Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।