Get App

Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी और दमदार AI फीचर्स, जानें कीमत

Motorola Edge 70 Pro: Lenovo की स्मार्टफोन कंपनी Motorola ने भारत में Edge 70 Pro को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन कई फीचर्स के साथ आता है और मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनने की कोशिश कर रहा है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 22, 2026 पर 2:36 PM
Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी और दमदार AI फीचर्स, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च

Motorola Edge 70 Pro: Lenovo की स्मार्टफोन कंपनी Motorola ने भारत में Edge 70 Pro को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन कई फीचर्स के साथ आता है और मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनने की कोशिश कर रहा है। इसमें AI आधारित फीचर्स, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा, इस फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले भी मिलता है। अब चलिए जानते हैं Motorola Edge 70 Pro के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में।

Motorola Edge 70 Pro के स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा और फीचर्स

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह HDR10+ को सपोर्ट करता है और कंपनी का दावा है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक जाती है। अमेरिकी कंपनी मोटोरोला ने इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा Sony LYTIA 710 sensor के साथ आता है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) भी मिलता है। इसमें एक अल्ट्रावाइड लेंस भी है जो मैक्रो शूटर के रूप में भी काम करता है, साथ ही 50MP का फ्रंट कैमरा भी है। सभी कैमरों में 60fps पर 4K रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलती है, जो काफी अच्छी बात है। इसके साथ ही इसमें एडैप्टिव स्टेबिलाइजेशन, हॉराइजन लॉक और ऑटोमैटिक फोटो एन्हांसमेंट जैसे AI फीचर्स भी शामिल हैं, जिनका मकसद बिना ज्यादा मैनुअल सेटिंग के काम को आसान बनाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें