10,200mAh बैटरी के साथ Motorola का नया टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Moto Pad 70 Pro: Motorola ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट, Moto Pad 70 Pro लॉन्च किया है, जो भारत में अगले महीने बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस टैबलेट में octa-core Snapdragon प्रोसेसर, 13MP का बैक कैमरा, और 10,200mAh की बैटरी दी गई है।

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 4:13 PM
10,200mAh बैटरी के साथ Motorola का नया टैबलेट लॉन्च

Moto Pad 70 Pro: Motorola ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट, Moto Pad 70 Pro लॉन्च किया है, जो भारत में अगले महीने बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस डिवाइस को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो मल्टीटास्किंग, स्टडी, एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल काम के लिए एक दमदार टैबलेट ढूंढ रहे हैं। बता दें कि इस टैबलेट में octa-core Snapdragon प्रोसेसर, 13MP का बैक कैमरा, 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 10,200mAh की बैटरी दी गई है। अब चलिए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमते के बारे में।

Moto Pad 70 Pro: भारत में कीमत

Moto Pad 70 Pro के बेस वेरिएंट (8GB RAM और 128GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत ₹36,999 है। इसके टॉप-एंड वेरिएंट (256GB स्टोरेज) की कीमत ₹39,999 है। खास बात यह है कि इच्छुक खरीदार इस टैबलेट को कंपनी के स्नैप-ऑन कीबोर्ड के साथ ₹45,999 में भी खरीद सकते हैं, जबकि कीबोर्ड अलग से ₹5,999 में बेचा जाएगा। डिस्काउंट की बात करें तो ICICI बैंक कार्ड्स के साथ आपको ₹4,000 की इंस्टेंट छूट मिल सकती है।


यह टैबलेट 4 जुलाई को भारत में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे सिर्फ ‘Pantone Titan’ कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Moto Pad 70 Pro: स्पेसिफिकेशन्स

Moto Pad 70 Pro में Android 16 पर आधारित Hello UI मिलता है। इस टैबलेट में Android 18 तक OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें 13-इंच की LCD टचस्क्रीन (3,504x2,190 पिक्सल) है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है। इस टैबलेट में 319 ppi पिक्सल डेंसिटी, Dolby Vision और Moto Pen Pro का सपोर्ट भी मिलता है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें एक एडवांस्ड NPU, 8GB RAM और 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। कैमरे की बात करें तो टैबलेट में ऑटोफोकस के साथ 13MP का बैक कैमरा और वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसके साथ ही Moto Pad 70 Pro में 10,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट और gyroscope भी दिया गया है। इस टैबलेट का साइज 296.48 × 191.91 × 6.20mm है और इसका वजन लगभग 589gm है।

यह भी पढ़ें: Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy M47 5G, मिलेगा 6 साल तक का Android अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।