Motorola इस समय स्टाइलिश लुक और एक-एक से फीचर्स से लैस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश कर रहा है, जो मार्केट में अलग ही धूम मचा रहा है। इसी बीच मोटोरोला ने कंफर्म किया है कि Swarovski क्रिस्टल से जड़े हुए Razr 60 क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन और Moto Buds Loop ओपन-ईयर ईयरबड्स भारत में 1 सिंतबर को लॉन्च होंगे, जो कंपनी की 'Brilliant Collection' का हिस्सा हैं। कंपनी ने शुक्रवार को ये अनाउंसमेंट किया। ये दोनों डिवाइस Pantone Ice Melt कलर ऑप्शन में Swarovski क्रिस्टल के साथ आएंगे, जो ग्लोबल वेरिएंट्स जैसे ही होंगे। बता दें कि Motorola Razr 60 को भारत में पहली बार मई में लॉन्च किया गया था, जबकि Moto Buds Loop को अप्रैल में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया गया था।
