Smartphone Tips: आज के इस डिजिटल दुनिया में स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। अगर फोन या इंटरनेट हमारे पास न हो तो कई जरूरी काम पूरी तरह से ठप हो जाते हैं। इसके बिना कुछ घंटे भी संभव नहीं है। आज हमें किसी भी चीज को जानने के लिए किसी की हेल्प नहीं लेनी पड़ती है। स्मार्टफोन और इंटरनेट की मदद से हर जानकारी हमें मुफ्त में उपलब्ध हो जाती है। वे सभी काम चुटकियों में हो जाते हैं जिनके लिए पहले कई दिन या फिर कई घंटे बिताने पड़ते थे।
भले ही इंटरनेट और स्मार्टफोन से हमें इन सभी चीजों की सुविधा मिली हो, लेकिन इससे साइबर क्राइम, और हैकिंग जैसे मामले तेजी से बढ़े हैं। आए दिन स्कैम के नए-नए मामले सामने आते हैं। हालांकि, अगर हम थोड़ी सावधानी बरतें तो इस तरह के खतरों से बच सकते हैं।
आज के समय में स्मार्टफोन हैकिंग की घटना आम हो गई है। हैकर्स जब चाहे तब आपके फोन के अंदर घूस सकते हैं। जिससे आपके जरूरी डेटा सीधे हैकर्स के पास चले जाते हैं। है लेकिन अगर हम कुछ संकेतों को समझें और इन्हें नजर अंदाज न करें तो बड़े नुकसान से जरूर बच सकते हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि अगर हमारा स्मार्टफोन हैक हो जाता है तो स्मार्टफोन खुद ही इसके संकेत देने लगता है, बस हमें इन्हें समझने की जरूरत होती है।
बैटरी का तेजी से खत्म होना
अगर आपका फोन नया है और अचानक फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है तो हो सकता है कि फोन हैक किया जा चुका हो। कई बार क्रिमिनल्स में फोन में स्पाइवेयर या फिर मालवेयर इंस्टाल कर देते हैं जिसकी वजह से बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है। अगर आपने हाल ही में फोन को अपडेट किया है और उसके बाद ऐसी समस्या आ रही है तो तुरंत अलर्ट हो जाएं।
स्मार्टफोन का गर्म होना या फिर स्लो हो जाना
अगर आपका फोन यूज करने पर लगातार गर्म हो रहा है तो यह भी हैकिंग का एक बड़ा संकेत हो सकता है। ऐसा तब होता है जब स्मार्टफोन में बैकग्राउंड में कई अनजान ऐप्स लगातार चलते हैं जिससे प्रोसेसर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है और फोन हीट होने लगता है। आपको फोन में इंस्टाल ऐप्स को जरूर चेक करना चाहिए।
फोन में अनवांटेड ऐप्स का होना
अगर आपको अपने फोन में कुछ ऐसे ऐप्स नजर आते जिन्हें आपने इंस्टाल नहीं किया है, तो तुरंत अलर्ट हो जाए। हो सकता है इन ऐप्स को हैकर्स ने इंस्टाल किया हो। हैकर्स फोन में ऐप्स को इंस्टाल करके आपकी जरूरी जानकारी चुराते हैं। इसलिए तुरंत इस ऐप्स को डिलीट या अनइंस्टाल करें।
मोबाइल डेटा का जल्दी खत्म होना
अगर आप ज्यादा इंटरनेट यूज नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी आपका मोबाइल डेटा तेजी से खत्म हो जाता है, तो यह भी आपके फोन के हैक होने का संकेत है। कई बार मैलवेयर और दूसरे ऐप्स तेजी से डेटा कंज्यूम करते हैं। ऐसी कंडीशन में आपको तुरंत अपने फोन को चेक करना चाहिए।