नए Aadhaar App के डाउनलोड का आंकड़ा 4 करोड़ के पार, ऐप में मिलेंगे ये 6 बड़े फीचर्स

New Aadhaar App: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने घोषणा की है कि नए आधार ऐप के डाउनलोड की संख्या 4 करोड़ (40 मिलियन) के पार पहुंच गई है, जो इस नए डिजाइन वाले प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाता है।

अपडेटेड Jul 22, 2026 पर 4:03 PM
नए Aadhaar App के डाउनलोड का आंकड़ा 4 करोड़ के पार

New Aadhaar App: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने घोषणा की है कि नए आधार ऐप के डाउनलोड की संख्या 4 करोड़ (40 मिलियन) के पार पहुंच गई है, जो इस नए डिजाइन वाले प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाता है। इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया यह ऐप पुराने mAadhaar ऐप की जगह लेता है और यूजर्स को सीधे अपने स्मार्टफोन से आधार से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ उठाने की सुविधा देता है।

नए आधार ऐप में ये छह खास सुविधाएं उपलब्ध हैं:

  1. फेस ID-आधारित आधार ऑथेंटिकेशन

यह ऐप यूजर्स को आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी के बजाय चेहरे के ऑथेंटिकेशन (facial authentication) का इस्तेमाल करके अपनी पहचान वेरिफाई करने की सुविधा देता है। इससे सपोर्टेड सर्विसेज पर डिजिटल वेरिफिकेशन मुमकिन हो जाता है और आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ रखने की जरूरत भी कम हो जाती है।

  1. वन-टैप बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक


यूजर्स सीधे ऐप से ही अपने आधार बायोमेट्रिक्स (जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस और चेहरे का ऑथेंटिकेशन) को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। इससे यूजर्स को इस बात पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है कि उनके बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल ऑथेंटिकेशन के लिए कब किया जा सकता है।

  1. QR-आधारित आधार शेयरिंग

यह ऐप यूजर्स को सुरक्षित QR कोड के जरिए अपनी आधार डिटेल्स शेयर करने की सुविधा देता है। फोटोकॉपी देने के बजाय, यूजर्स अपनी सहमति से सिर्फ जरूरी जानकारी डिजिटल रूप से शेयर कर सकते हैं।

  1. e-आधार डाउनलोड करें

यूजर्स अब इस ऐप के जरिए अपने Aadhaar कार्ड का नया डिजिटल वर्जन (e-Aadhaar) सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए बार-बार UIDAI की वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेती।

  1. मोबाइल नंबर, पता और ईमेल अपडेट करें

नया आधार ऐप कुछ खास मामलों में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पते और ईमेल आईडी को अपडेट करने की सुविधा देता है। अगर किसी यूजर का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद हो गया है या वह Aadhaar से कभी लिंक ही नहीं हुआ है, तो ऐसे मामलों में उसे अभी भी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत नामांकन केंद्र जाना होगा।

  1. एक डिवाइस पर कई आधार प्रोफाइल

यह ऐप यूजर्स को एक ही स्मार्टफोन पर 5 आधार प्रोफाइल जोड़ने और उन्हें मैनेज करने की सुविधा देता है। यह फीजर उन परिवारों के लिए उपयोगी हो सकता है जो एक ही डिवाइस से कई सदस्यों की आधार सेवाओं को मैनेज करते हैं।

इन सभी सुविधाओं के अलावा, UIDAI ने अपनी मुफ्त ऑनलाइन आधार डॉक्यूमेंट अपडेट सुविधा को भी 14 जून, 2027 तक बढ़ा दिया है, जिससे यूजर्स बिना किसी शुल्क के आधार पोर्टल के जरिए पहचान और पते से जुड़े डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते हैं। अथॉरिटी ने आधार ऐप पर ईमेल अपडेट के लिए लगने वाले ₹75 के शुल्क को भी 31 दिसंबर, 2026 तक माफ कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Unpacked 2026: Z Fold 8 Ultra से Android XR Glasses तक, जानें क्या-क्या होगा लॉन्च?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।