iPhone 18 Pro: एक नए लीक के अनुसार, Apple मार्केट के हिसाब से iPhone 18 Pro को अलग-अलग बैटरी क्षमता के साथ लॉन्च कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, जिन देशों में अभी भी फिजिकल सिम कार्ड का इस्तेमाल होता है, वहां बेचे जाने वाले मॉडलों में eSIM वाले वर्जनों की तुलना में छोटी बैटरी हो सकती है। लीक में कई हार्डवेयर अपग्रेड का भी जिक्र है, जिनमें Apple का 2nm प्रोसेस पर बना A20 Pro चिप और एक नया वेरिएबल-अपर्चर कैमरा शामिल है। इन बदलावों से प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ सकती है, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या Apple कीमत में बदलाव करेगा या कुछ अतिरिक्त खर्च खुद उठाएगा।
