Nothing Phone 3a Lite हुआ लॉन्च, दमदार फीचर्स और बजट फ्रेंडली कीमत के साथ

Nothing Phone 3a Lite: अगर आप स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Nothing ने बुधवार को अपना नया फ्लैगिशप स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

अपडेटेड Oct 30, 2025 पर 12:32 PM
Story continues below Advertisement
Nothing Phone 3a Lite हुआ लॉन्च, दमदार फीचर्स और बजट फ्रेंडली कीमत के साथ

Nothing Phone 3a Lite: अगर आप स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Nothing ने बुधवार को अपना नया फ्लैगिशप स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले, 4nm MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चलता है। अब चलिए फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Nothing Phone 3a Lite की कीमत और उपलब्धता

Nothing Phone 3a Lite के 8GB RAM + 128GB इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत EUR 249 (करीब 25,600 रुपये) रखी गई है। जबकि यूके में यही वेरिएंट GBP 249 (करीब 29,000 रुपये) का है। टॉप वेरिएंट जिसमें 256GB स्टोरेज है, उसकी कीमत EUR 279 (करीब 28,700 रुपये) है, जबकि यूके में ये GBP 279 (करीब 32,500 रुपये) में उपलब्ध है। इस फोन को कुछ चुनिंदा बाजारों में दो कलर ऑप्शन White और Black में सेल किया जाएगा।


Nothing Phone 3a Lite का 128GB वर्जन Nothing की ऑनलाइन स्टोर और रिटेल पार्टनर्स पर मिलेगा, जबकि 256GB वेरिएंट सिर्फ कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

Nothing Phone 3a Lite के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Nothing Phone 3a Lite में 6.77-इंच का Full-HD+ (1080×2392 पिक्सल) Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक HDR ब्राइटनेस, 387ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,000Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। ये डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स और 2,160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करता है। फोन में ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB RAM के साथ पेयर किया गया है। इसमें 256GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इस हैंडसेट में डुअल सिम का ऑप्शन मिलता है, जो Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चलता है। फोन के रियर पैनल पर Glyph Light नोटिफिकेशन इंडिकेटर भी मौजूद है। कंपनी ने इसमें 3 साल के मेजर Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। फोन का डायमेंशन 164×78×8.3mm है, और वजन लगभग 199 ग्राम है।

कैमरे की बात करें तो Nothing Phone 3a Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 50MP का प्राइमरी सेंसर (1/1.57-इंच Samsung सेंसर, f/1.88) OIS और EIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा (f/2.2) है, जो 119.5-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। वहीं, कंपनी ने तीसरे कैमरे के स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं किए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP (f/2.45) का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो होल-पंच कटआउट में दिया गया है।

Phone 3a Lite 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर, 1080p रिकॉर्डिंग 60fps तक और 1080p स्लो-मो रिकॉर्डिंग 120fps पर सपोर्ट करता है। ये TrueLens Engine 4.0 के साथ आता है और मोशन कैप्चर, पोर्ट्रेट ऑप्टिमाइजर और नाइट मोड सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, BDS, Galileo और OZSS शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, साथ ही इसमें एक्सेलेरोमीटर, ई-कॉम्पस, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी मौजूद हैं। फोन में IP54 रेटिंग दी गई है, जो इसे डस्ट और स्प्लैश से बचाती है, साथ ही फ्रंट और बैक पैनल पर Panda Glass प्रोटेक्शन भी है।

यह भी पढ़ें: OnePlus 15 India launch: 13 नवंबर को लॉन्च होगा OnePlus 15, OxygenOS 16 और Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।