Nothing Phone 4a और 4a Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro: Phone 3a Community Edition का लॉन्च अभी पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन लंदन स्थित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पहले से ही आगे की योजना बना रही है। हालिया लीक के अनुसार, कंपनी ने अपनी अपकमिंग मिड-रेंज लाइनअप, Nothing Phone 4a सीरीज पर फोकस कर रही है।

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 4:45 PM
Story continues below Advertisement
Nothing Phone 4a और 4a Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro: Phone 3a Community Edition का लॉन्च अभी पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन लंदन स्थित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पहले से ही आगे की योजना बना रही है। हालिया लीक के अनुसार, कंपनी ने अपनी अपकमिंग मिड-रेंज लाइनअप, Nothing Phone 4a सीरीज पर फोकस कर रही है। Phone 4a और Phone 4a Pro के लिए चिपसेट में बदलाव, कैमरा अपग्रेड और कीमत संबंधी जानकारी कुछ शुरुआती डिटेल्स हैं जो ऑनलाइन सामने आए हैं और इनसे Nothing की अगली योजनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro के बारे में सभी जरूरी बातें।

Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro: स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

टेलीग्राम पर डेवलपर MlgmXyysd ने एक जानकारी शेयर की है, जिसके अनुसार अनुसार, Phone 4a लाइनअप के दोनों मॉडल फिलहाल डेवलपमेंट फेज में हैं। इस बार, Nothing Standard और Pro Varient के बीच परफॉर्मेंस के अंतर को और स्पष्ट कर सकता है। अनुमान है कि रेगुलर Phone 4a Snapdragon 7s सीरीज प्रोसेसर पर चलेगा, जबकि Phone 4a Pro ज्यादा पावरफुल Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट पर आधारित हो सकता है।


अगर यह जानकारी सही है, तो यह Phone 3a जनरेशन से एक बड़ा बदलाव होगा, जहां दोनों मॉडल्स में समान Snapdragon 7s Gen 3 चिप लगी थी। वहीं, Pro वेरिएंट में eSIM सपोर्ट बनाए रखने की संभावना है, जो कि Nothing ने पिछले Pro मॉडल में पेश किया था।

कहा जा रहा है कि दोनों फोन एक ही कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च होंगे, जिसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro: कैमरा और कलर ऑप्शन

लीक से पता चलता है कि Nothing Phone 4a में नया 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस हो सकता है। डिजाइन की बात करें तो, ये फोन चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे: Black, Blue, Pink और White। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सभी कलर दोनों मॉडलों में उपलब्ध होंगे या कुछ कलर केवल कुछ मॉडलों के लिए ही उपलब्ध रहेंगे।

Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro: भारत में लॉन्च और कीमत (अनुमानित)

मार्च 2026 में, Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro को MWC में ग्लोबल लेव पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, और इन्हें भारत में भी लॉन्च करने की योजना है। लीक से पता चलता है कि स्टैंडर्ड Phone 4a की कीमत लगभग 29,999 रुपये होगी, जबकि प्रो वर्जन की कीमत 34,999 रुपये के आसपास हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Flipkart पर बंपर ऑफर, 35,000 के डिस्काउंट पर मिल रहा Google Pixel 9 Pro XL, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।