Nothing Phone 4b Leak: लॉन्च से पहले फीचर्स, कीमत और डिजाइन का बड़ा खुलासा, 7 जुलाई को होगी एंट्री

Nothing Phone 4b Leak: कल Nothing Phone 4b का डिजाइन आधिकारिक तौर पर सामने आने के बाद, अब लंदन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के इस फोन की ज्यादातर मुख्य स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं।

अपडेटेड Jun 26, 2026 पर 4:29 PM
लॉन्च से पहले Nothing Phone 4b की पूरी डिटेल लीक!

Nothing Phone 4b Leak: कल Nothing Phone 4b का डिजाइन आधिकारिक तौर पर सामने आने के बाद, अब लंदन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के इस फोन की ज्यादातर मुख्य स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं। यह अपकमिंग स्मार्टफोन कंपनी की नई "b" सीरीज की शुरुआत करेगा, जिसे मौजूदा Nothing Phone 4a सीरीज से नीचे रखा जाएगा। हालांकि, कंपनी के CEO कार्ल पेई (Carl Pei) पहले ही फोन के डिजाइन से जुड़ी कई जानकारियों की पुष्टि कर चुके हैं। अब मशहूर टिपस्टर योगेश बरार ने फोन के मुख्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी शेयर की है। आइए जानते हैं 7 जुलाई को लॉन्च होने वाले Nothing Phone 4b के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस।

Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन (लीक)

टिप्स्टर योगेश बरार के अनुसार, Nothing Phone 4b में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। उम्मीद है कि परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर होगा। बता दें कि यह जानकारी पहले आई Geekbench लिस्टिंग से भी मेल खाती है, जिसमें बताया गया था कि फोन 8GB RAM और Android 16 पर आधारित Nothing OS के साथ आएगा। लीक में यह भी दावा किया गया है कि डिवाइस में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा होगा, हालांकि, सेकेंडरी सेंसर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। Nothing ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि फोन के पिछले हिस्से में डुअल-कैमरा सेटअप होगा। बैटरी की बात करें तो Phone 4b में 5400mAh की बैटरी मिल सकती है।


पिछले Nothing स्मार्टफोन के उलट, Phone 4b में ब्रांड का सिग्नेचर सेगमेंटेड Glyph Interface नहीं होगा। इसकी जगह कंपनी ने फोन के कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक छोटा हॉरिजॉन्टल Glyph Bar दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह लाइटिंग स्ट्रिप नोटिफिकेशन, चार्जिंग स्टेटस और ऐप-स्पेसिफिक अलर्ट को संभालेगी, साथ ही Nothing के खास ट्रांसपेरेंट डिजाइन को भी बनाए रखेगी, जिसके लिए यह ब्रांड जाना जाता है।

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Nothing Phone 4b को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन तीन कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी सभी रंगों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अपने आधिकारिक टीज़र में लाइट ब्लू कलर की झलक दिखाई है।

Nothing Phone 4b की लॉन्च डेट और अनुमानित कीमत

Nothing ने अभी तक इस फोन की कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन लीक से पता चलता है कि Phone 4b की कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है, जिससे यह Phone 4a सीरीज से कम कीमत वाला मॉडल होगा। कंपनी 7 जुलाई को होने वाले लॉन्च इवेंट में फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता की जानकारी देगी।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 के वजन और डिस्प्ले का हुआ खुलासा, सामने आई लॉन्च की तारीख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।