Instagram AI Restyle feature: अब बिना ऐप छोड़े फोटो और वीडियो एडिट करना हुआ आसान, Instagram ने पेश किया नया AI Restyle फीचर

Instagram Restyle feature: Meta की कंपनी Instagram ने क्रिएटर्स और आम यूजर्स, दोनों के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसे AI-पावर्ड Restyle टूल कहा गया है। यह नया फीचर यूजर्स को मेटा AI प्रॉम्प्ट और प्रीसेट इफेक्ट्स का इस्तेमाल करके अपनी तस्वीरों और वीडियो को बदलने की सुविधा देता है।

अपडेटेड Oct 25, 2025 पर 12:22 PM
अब बिना ऐप छोड़े फोटो और वीडियो एडिट करना हुआ आसान, Instagram ने पेश किया नया AI Restyle फीचर

Instagram AI Restyle feature: Meta की कंपनी Instagram ने क्रिएटर्स और आम यूजर्स, दोनों के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसे AI-पावर्ड Restyle टूल कहा गया है। यह नया फीचर यूजर्स को मेटा AI प्रॉम्प्ट और प्रीसेट इफेक्ट्स का इस्तेमाल करके अपनी तस्वीरों और वीडियो को बदलने की सुविधा देता है, जिससे एडिटिंग आसान और ज्यादा क्रिएटिव हो जाती है। आसान शब्दों में कहें तो, अब आप अपने फोटो या वीडियो को ऐप छोड़ें बिना ही प्रोफेशनल तरीके से एडिट कर सकते हैं। जैसे कि जैसे कि डिस्ट्रैक्शन हटाना, इफेक्ट जोड़ना या पूरे vibe को बदलना। यहां हम आपको इसके काम करने के तरीके के बारे में सब कुछ बताया गया है।

Restyle टूल कैसे काम करता है

अपनी स्टोरी में कोई फोटो या वीडियो अपलोड करने के बाद, आपको एडिटिंग इंटरफेस के टॉप-राइट कॉर्नर में एक नया रीस्टाइल बटन दिखाई देगा। वहां से, यूजर्स या तो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट (इमेज के लिए) टाइप कर सकते हैं, या मेटा AI को गाइड करने के लिए प्रीसेट इफेक्ट्स (वीडियो के लिए) लागू कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप "लड़की के सिर पर क्राउन जोड़ो" या "लाइटिंग को सनसेट ग्लो में बदलो" जैसे क्रिएटिव प्रॉम्प्ट डाल सकते हैं।


Meta का कहना है कि यह AI आपकी Stories से अनचाहे डिटेल्स हटाने से लेकर सिनेमैटिक या आर्टिस्टिक इफेक्ट्स जोड़ने तक, सब कुछ संभाल सकता है, जिससे यूजर्स को अपनी स्टोरिज के लुक और फील पर एक नया कंट्रोल मिलता है।

कुछ ही शब्दों में आप अपनी Story का पूरा vibe बदल सकते हैं – फोटो-रियलिस्टिक क्लैरिटी से फिल्म नॉयर स्टाइल या “आउटर स्पेस” और “पेरिस की सड़कें” जैसे फ्यूचरिस्टिक लुक तक। सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि यह सब Instagram ऐप के अंदर ही होता है, और यूजर्स बिना किसी बाहरी टूल का इस्तेमाल किए बिना सीधे अपने AI-एडिटेड कंटेंट को Stories या DMs में शेयर कर सकते हैं।

बेहतर AI प्रॉम्प्ट के लिए Instagram के सुझाव

Restyle टूल का सबसे अच्छा फायदा उठाने के लिए Instagram सुझाव देता है कि प्रॉम्प्ट्स में डिटेल्स दें। बेहतर रिजल्ट्स के लिए लाइटिंग, कंपोजिशन, सब्जेक्ट्स और मूड जैसे प्रॉम्प्ट्स का जिक्र करें। आप जितने अधिक स्पेसिफिक होंगे, AI का आउटपुट उतना ही सटीक और क्रिएटिव होगा।

स्टिकर्स जोड़ें और एडिट्स दोस्तों के साथ शेयर करें

इंस्टाग्राम ने आपके AI क्रिएशन को शेयर करना भी आसान बना दिया है। " Yours" स्टिकर अब Restyled कंटेंट को सपोर्ट करता है। जब कोई आपके स्टिकर पर टैप करता है, तो वह तुरंत अपनी फोटो या वीडियो पर वही AI इफेक्ट लागू कर सकता है।

हालांकि, मेटा ने यह नहीं बताया है कि यह टूल ग्लोबल लेवल पर कब उपलब्ध होगा, लेकिन इसकी उपलब्धता संभवतः इस बात पर निर्भर करेगी कि मेटा AI कहां एक्टिव है।

क्या Instagram का AI Restyle मुफ्त है?

हां, Restyle टूल का इस्तेमाल पूरी तरह से मुफ्त है। आप बिना किसी पेड ऐड-ऑन या सब्सक्रिप्शन के सीधे Instagram पर अपनी फोटो और वीडियो को Restyle कर सकते हैं।

फोटो और वीडियो को Restyle कैसे करें

फोटो के लिए:

  • अपनी स्टोरी के लिए एक फोटो चुनने के लिए अपनी प्रोफाइल पर “+” आइकन पर टैप करें।
  • सबसे ऊपर Restyle आइकन पर टैप करें।
  • Add, Remove या Change में से चुनें और अपनी पसंद के एडिट टाइप करें।
  • Done टैप करें, नए इमेज का प्रीव्यू देखें और सीधे शेयर करें।

वीडियो के लिए:

  • अपनी Story में अपलोड करने के लिए वीडियो चुनें।
  • एडिटिंग ट्रे में रीस्टाइल आइकन पर टैप करें।
  • तुरंत लागू करने के लिए एक preset effect चुनें।

यह भी पढ़ें: Vivo के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा 16,000 रुपये का धमाकेदार डिस्काउंट, जानें कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।