WhatsApp New Ai Feature: WhatsApp आज के समय में बहुत बड़ा मैसेंजर ऐप बन गया है, और इसका कारण है लोगों का इसके प्रति बढ़ता विश्वास। इसी भरोसे और विश्वास को देखते हुए कंपनी अपने ऐप में कई फीचर्स भी लेकर आता रहता है। ताकि यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया सके। इस बार भी कंपनी एक ऐसा AI फीचर ला रही है, जो आपके मैसेज को और बेहतर बनाने में मदद करेगा। WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन में एक नया AI टूल देखा गया है, जो मैसेज भेजने से पहले उसे ठीक करने में यूजर्स की मदद करेगा, और आपके प्राइवेसी को बनाए रखेगा। अब आइए इस फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं।
