P2P Collect Request: UPI का इस्तेमाल तो देशभर में करोड़ों लोग करते हैं। चाहे छोटे-बड़े भुगतान हों, बिल चुकाना हो या दोस्तों को पैसे भेजने हों, PhonePe, Google Pay और Paytm जैसी ऐप्स सबसे ज्यादा भरोसेमंद माध्यम बन चुकी हैं। लेकिन इस बार NPCI (National Payments Corporation of India) ने एक ऐसा बड़ा कदम उठाया है, जो लाखों यूजर्स की पेमेंट हैबिट्स को बदल देगा। दरअसल, NPCI द्वारा 1 अक्टूबर 2025 से UPI ऐप्स पर एक बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल होने वाला फीचर पीयर-टू-पीयर (P2P) "कलेक्ट रिक्वेस्ट" हटा दिया जाएगा। NPCI का कहना है कि इस फीचर का इस्तेमाल धोखेबाज बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। ऐसे में इसे बंद करना जरूरी हो गया है ताकि financial fraud पर लगाम लग सके।
