Oakter Inverter AC: भीषण गर्मी के इस मौसम में अगर आप अपने छोटे से कमरे, पर्सनल केबिन या स्टडी रूम के लिए एक बजट-फ्रेंडली और कम बिजली खाने वाला एसी तलाश रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड 'ओकटर' (Oakter) ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट Studio AC 5000 (2026 मॉडल) लॉन्च कर दिया है।
यह पिछले साल के 2025 मॉडल का एक बड़ा और बेहद एडवांस अपग्रेड है, जिसे नए बॉडी डिजाइन, इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी और दमदार एनर्जी एफिशिएंसी के साथ पेश किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इसकी कीमत, जो सिर्फ ₹16999 है।
बजट में फिट, फीचर्स में हिट
ओकटर ने इस 0.5-टन, 3-स्टार इन्वर्टर विंडो एसीकी बेस प्राइस ₹14499 रखी है। जीएसटी जोड़ने के बाद इसे ₹16 999 की आकर्षक कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह लेटेस्ट एसी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा देश के प्रमुख ऑनलाइन मार्केटप्लेस और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
कंपनी इस पूरे एसी यूनिट पर 1 साल की वारंटी और इसके कंप्रेसर पर पूरे 5 साल की लंबी वारंटी दे रही है। इसके साथ बॉक्स में एक रिमोट कंट्रोल और माउंटिंग फ्रेम भी मिलता है।
मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह एसी जेब पर बिल्कुल भारी नहीं पड़ेगा। पुराने मॉडल के फिक्स्ड-स्पीड कंप्रेसर को हटाकर इस 2026 मॉडल में इन्वर्टर-बेस्ड कंप्रेसर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे के तापमान के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट करती है।
यह एसी चलते समय लगभग 500 वॉट बिजली की खपत करता है। कंपनी का दावा है कि यह पारंपरिक एसी के मुकाबले 60 फीसदी कम बिजली खाता है। कंपनी के मुताबिक, इसे चलाने का अनुमानित खर्च महज ₹4 प्रति घंटा आता है, जो कि एक सीलिंग फैन और कूलर के कंबाइंड खर्च के आसपास है।
छोटे कमरों के लिए है परफेक्ट
इस स्टूडियो एसी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आपको घर में कोई भी बड़ा बदलाव न करना पड़े। इस एसी को चलाने के लिए किसी भारी 16-एम्पीयर के पावर सॉकेट की जरूरत नहीं है। यह आपके घर में मौजूद सामान्य 6-एम्पीयर के नॉर्मल प्लग पर भी आसानी से चल जाता है।
बिजली कटने पर इसे आपके घर में लगे सामान्य 1200VA के प्योर-साइन वेव इन्वर्टर पर भी चलाया जा सकता है। इसका वजन मात्र 22 किलो है, जो पारंपरिक एसी की तुलना में 30 फीसदी तक हल्का है। यह 75 स्क्वायर फीट तक के छोटे कमरों या केबिन के लिए एकदम परफेक्ट है।
एडवांस्ड फीचर्स से है लैस
इस छोटे पावरहाउस एसी में कंपनी ने कई अन्य उपयोगी फीचर्स भी जोड़े हैं। यह एसी चलते समय बेहद कम आवाज करता है, जिससे आपकी नींद या पढ़ाई में कोई खलल नहीं पड़ता।
अक्सर विंडो एसी के बाहरी हिस्से से पानी टपकने की समस्या होती है, लेकिन इसमें खास तकनीक दी गई है जो बाहरी यूनिट पर पानी टपकने को काफी हद तक कम करती है। यह कमरे की हवा को साफ रखने के लिए धूल के कणों को रोकने में मदद करता है।