Get App

Online Gaming Bill पर अनुपम मित्तल का तंज, बोले- गुटखा बैन होने से क्या लोग ने इसे चबाना बंद कर दिए?

Online Gaming Bill 2025: भारत में रियल मनी गेमिंग ऐप पर प्रतिबंध लगने पर शार्क टैंक इंडिया के जज और Shaadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल ने अपने लिंक्डइन पोस्ट पर ऑनलाइन गेमिंग बिल की आलोचना कि। उन्होंने लिखा कि भारत ने उस सेक्टर को बंद कर दिया हैं, जो सालाना 27000 करोड़ रुपये का GST देता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 23, 2025 पर 10:34 AM
Online Gaming Bill पर अनुपम मित्तल का तंज, बोले- गुटखा बैन होने से क्या लोग ने इसे चबाना बंद कर दिए?
Online Gaming Bill पर अनुपम मित्तल ने कहा- गुटखा बैन होने से क्या लोग ने इसे चबाना बंद कर दिए?

Online Gaming Bill 2025: भारत में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी का जाल लगातार फैलता जा रहा है। खासकर युवाओं और बच्चों में इसकी लत तेजी से बढ़ रही है, जो न सिर्फ उनकी जेब खाली कर रही है बल्कि मानसिक तनाव भी दे रही है। इसी खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने हाल ही में लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल पेश किया है, जिसमें इन ऐप्स के जरिए होने वाले मनी ट्रांजैक्शन पर रोक लगाने का प्रावधान है। लेकिन सरकार के इस कदम पर अब Shark Tank India और Shaadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल ने तंज कस दिया है। उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ऑनलाइन गेमिंग बिल पर बोले अनुपम मित्तल

अनुपम मित्तल ने अपने लिंक्डइन पर पोस्ट करते हुए ऑनलाइन गेमिंग बिल पर बात की और लिखा कि हमने गुटखा बैन कर दिया लेकिन क्या लोगों ने इसे चबाना बंद कर दिया। अपने पोस्ट में अनुपम मित्तल ने ऑनलाइन गेमिंग बिल की आलोचना कि और आगे लिखा कि भारत ने रियल मनी गेमिंग को बंद कर दिया। ऐसे में भारत ने उस सेक्टर को बंद कर दिया हैं, जो सालाना 27000 करोड़ रुपये का जीएसटी देता है। 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का विज्ञापन राजस्व देता है और हजारों लोगों को उनकी स्किल्स के जरिए इनकम देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें