Oneplus 13s Launch: 5 जून को लॉन्च होगा Oneplus 13s, जानिए क्या होंगे खास फीचर्स और कितनी होगी कीमत?

Oneplus 13s में 16MP का सेल्फी कैमरा और एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें OIS के साथ 50MP का मुख्य सेंसर और 2x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। कुछ रिपोर्ट्स में 32MP का सेल्फी कैमरा होने की भी बात कही गई है

अपडेटेड Jun 04, 2025 पर 3:57 PM
वनप्लस 13s का लॉन्च इवेंट 5 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा

Oneplus 13s Launch: वनप्लस का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 13s, 5 जून को भारत में लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन वनप्लस की फ्लैगशिप 13 सीरीज का हिस्सा होगा और इसे विशेष रूप से भारतीय मार्केट के लिए लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 एलीट (Snapdragon 8 Elite) होगा। वनप्लस 13s का लॉन्च इवेंट कल दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट को वनप्लस के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं क्या हो सकते है इसके फीचर्स।

धांसू कैमरा और जबरदस्त प्रोसेसर होने की है उम्मीद

डिस्प्ले: वनप्लस 13s का डिस्प्ले 6.32-इंच का होगा। इसमें 1.5K 8T LTPO AMOLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस होने की उम्मीद है।

प्रोसेसर: यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस होगा, जो 'जबरदस्त प्रोसेसिंग पावर, बेहतर AI क्षमताएं और एक अल्ट्रा-स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस' प्रदान करेगा।

रैम और स्टोरेज: इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकता है।

कैमरा: इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा और एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें OIS के साथ 50MP का मुख्य सेंसर और 2x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। कुछ रिपोर्ट्स में 32MP का सेल्फी कैमरा होने की भी बात कही गई है।


बैटरी: डिवाइस में 6,260mAh की बैटरी होने की संभावना है। इसमें लंबी बैटरी लाइफ होगी जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

ऑपरेटिंग सिस्टम: संभावना यह है कि यह डिवाइस एंड्रॉइड 15 के ColorOS 15 पर चलेगा।

कलर ऑप्शंस: वनप्लस 13s भारत में कई कलर ऑप्शंस में आएगा, जिसमें ब्लैक वेलवेट और पिंक सैटिन शामिल होंगे। ग्रीन सिल्क वेरिएंट को भारतीय उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

अन्य फीचर्स: इसमें फिजिकल 'प्लस की', डुअल स्टीरियो स्पीकर, एक मेटल फ्रेम और पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP65 रेटिंग शामिल हो सकती है।

वनप्लस 13s में 'प्लस की' की खासियत

वनप्लस 13s के साथ 'प्लस की' (Plus Key) की शुरुआत हो रही है, जो क्लासिक वनप्लस अलर्ट स्लाइडर की जगह लेगा। यह एक हार्डवेयर बटन है। यूजर इस Key के साथ साउंड प्रोफाइल स्विच कर सकेंगे, ऐप लॉन्च कर सकेंगे और अन्य कई कार्य कर सकेंगे। 'प्लस की' की एक खास विशेषता AI प्लस माइंड (AI Plus Mind) के साथ इसका इंटीग्रेशन है, जो एक नया AI टूल है जो यूजर्स को ऑन-स्क्रीन इनफार्मेशन को जल्दी से कैप्चर करने और जानने की सुविधा देता है।

कितनी हो सकती है कीमत?

भारत में वनप्लस 13s की कीमत ₹55,000 के आसपास होने की उम्मीद है। वैश्विक स्तर पर फोन की कीमत लगभग £800 हो सकती है। यह फोन 13s को प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करता है जो सैमसंग, वनप्लस और शाओमी के फ्लैगशिप मॉडलों को कड़ी टक्कर देगा। सूत्रों के अनुसार, चीन में वनप्लस 13s के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन होने की उम्मीद है, जो मोटे तौर पर ₹40,000 के आसपास है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।