OnePlus 15 India launch: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। दरअसल, OnePlus अगले महीने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus15 लॉन्च करने जा रहा है। इसकी जानकारी कंपनी ने बुधवार को दी। ये घोषणा इसके चीन में लॉन्च के कुछ दिनों बाद हुई है, जो 27 अक्टूबर को हुआ था। OnePlus 15 में Amazon और कंपनी की ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट में BOE Flexible AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 50MP के मेन कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। ये फोन Android-16 पर बेस्ड OxygenOS16 पर रन करेगा। चलिए अब इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
