OnePlus 15 India launch: OnePlus 15 भारत में 3 दिनों में लॉन्च होने वाला है, यह बात आप में से ज्यादा लोग जानते होंगे। लेकिन जो आप नहीं जानते होंगे वो ये है कि इस बार यह फ्लैगशिप डिवाइस भारत में थोड़ा पहले आ रहा है। OnePlus 13 को जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया था, और इसका अपग्रेड, OnePlus 15, उसी साल नवंबर में लॉन्च होगा। हालांकि, ब्रांड ने अपनी लॉन्च स्ट्रैटजी की वजह नहीं बताई, लेकिन माना जा रहा है कि इसका कारण बढ़ता मार्केट कंपटीशन है।
