OnePlus 15T: OnePlus 15T 24 मार्च को चीन में लॉन्च होने वाला है, और कंपनी ने लॉन्च से पहले Weibo पर फोन की खासियतें दिखानी शुरू कर दी हैं। लेटेस्ट अपडेट्स में खास तौर पर फोन के कैमरे पर ध्यान दिया गया है, जिसमें एक नया LUMO लाइट कंडेंसिंग इमेजिंग सिस्टम और एडवांस जूम हार्डवेयर शामिल है। OnePlus ने शुरुआती सैंपल इमेज भी शेयर की हैं और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, नए पोर्ट्रेट मोड और बेहतर कैप्चर टूल्स जैसी सुविधाओं को कन्फर्म किया है।
OnePlus 15T में होगा 50MP का टेलीफोटो कैमरा
OnePlus 15T फोन में 50MP का Sony Ultra Vision मेन कैमरा होगा, कंपनी के अनुसार यह कैमरा ज्यादा रोशनी कैप्चर करने और अलग-अलग लाइटिंग कंडीशंस में बेहतर डिटेल देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह 50MP के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे के साथ आएगा जो 3.5x ऑप्टिकल जूम प्रदान करता है। कंपनी 7x तक लॉसलेस जूम का भी दावा करती है, जिससे दूर की चीज़ें भी साफ दिखेंगी।
OnePlus के अनुसार, OnePlus 15टी में मौजूद LUMO लाइट कंडेंसिंग इमेजिंग सिस्टम, कैमरा में लाइट और डेप्थ प्रोसेसिंग को बेहतर बनाता है, जिसके तस्वीरे ज्यादा क्लियर, रंग ज्यादा सही और बैलेंस बेहतर होंगे।
OnePlus 15T में शैडोलेस कैप्चर नाम का एक नया फीचर भी पेश किया जा रहा है। यह फीचर यूजर्स को सरल जेस्चर का उपयोग करके तेजी से तस्वीरें लेने की सुविधा देता है, जिससे तस्वीरों में डिटेल्स शार्प बनी रहती हैं। इसमें 4K Ultra HD लाइव व्यू का सपोर्ट भी है, जिससे यूजर्स कैप्चर की जाने वाली तस्वीर का अधिक डिटेल प्रीव्यू देख सकते हैं।
इस फोन का 3.5x टेलीफोटो लेंस 85mm के बराबर फोकल लेंथ प्रदान करता है, जिसका उपयोग आमतौर पर पोर्ट्रेट के लिए किया जाता है क्योंकि इससे तस्वीरें अधिक नेचुरल दिखती हैं। फोन में Classic, Soft Light, और Film Style जैसे अलग-अलग पोर्ट्रेट स्टाइल भी शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक का मकसद तस्वीरों को थोड़ा अलग मूड और फिनिश देना है।
OnePlus ने कुछ शुरुआती कैमरा सैंपल भी शेयर किए हैं, जो मुख्य रूप से पेरिस्कोप लेंस से लिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि जूम इन किए गए शॉट्स में भी अच्छी क्लैरिटी बनी रहती है, जो इसकी इमेज प्रोसेसिंग और सॉफ्टवेयर ट्यूनिंग में सहायक है।
OnePlus 15T स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
OnePlus 15T में 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC मिलेगा, जो G2 Wi-Fi चिप और एक डेडिकेटेड “Lingxi” टच रिस्पॉन्स चिप के साथ आएगा, ताकि गेमिंग के दौरान इनपुट और भी बेहतर हो। फोन में एक नया विंड चेजर गेमिंग कर्नेल भी होगा, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह सपोर्टेड गेम्स में 1.5K रेजोल्यूशन पर 165 fps तक का प्रदर्शन दे सकता है।
OnePlus 15T हैंडसेट में 7,500mAh की बैटरी होगी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ गेमिंग के लिए बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह कई कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा, जिसमें 16GB तक RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज होगी। इसके कलर ऑप्शन में Pure Cocoa, Relaxing Matcha, और Healing White Chocolate शामिल हैं।