OnePlus Diwali Sale: दिवाली से पहले बाजार में जबरदस्त रौनक लौट आई है और टेक कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आई हैं। इसी कड़ी में OnePlus ने भी अपने फैंस के लिए धमाकेदार फेस्टिव सेल का ऐलान किया है। इस सेल में कंपनी के स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और ईयरबड्स पर भारी छूट दी जा रही है। यह सेल 17 अक्टूबर से शुरू होगी और ऑफर्स को वनप्लस की ऑनलाइन वेबसाइट, एक्सपीरियंस स्टोर्स, Amazon, क्रोमा, विजय सेल्स आदि पर लिया जा सकेगा। अगर आप लंबे समय से OnePlus डिवाइस खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपके पास सही मौका है।
Oneplus स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट
OnePlus दिवाली सेल में OnePlus 13 को 57,749 रुपये में लिया जा सकता है। इसमें 4000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और 250 रुपये की छूट EMI पर शामिल है। वहीं, OnePlus 13R को 35,749 रुपये में लिया जा सकता है। इसमें 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 250 रुपये की छूट EMI पर शामिल है। इसी तरह OnePlus 13s को 47749 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस हैंडसेट पर 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 250 रुपये की EMI छूट मिल रही है। OnePlus Nord 5 को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन पर बैंक डिस्काउंट और EMI छूट मिल रही है। वहीं, OnePlus Nord CE5 को 21999 रुपये में लिया जा सकता है।
Oneplus ईयरबड्स पर डिस्काउंट
ईयरबड्स की बात करें तो OnePlus दिवाली सेल में ब्रांड का OnePlus Buds 4 4,799 रुपये मिल लिया जा सकता है। इसमें 500 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट शामिल है। वहीं, OnePlus Buds Pro 3 को कम से कम 7999 रुपये में लिया जा सकता है। इस पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। OnePlus Nord Buds 3 को ग्राहक सिर्फ ₹1,599 में खरीद सकते हैं, जिसमें ₹200 का बैंक डिस्काउंट शामिल है। वहीं, अगर आप OnePlus Nord Buds 3R लेना चाहते हैं, तो यह बैंक और EMI डिस्काउंट के साथ मात्र ₹1,499 में मिल रहा है। इसके अलावा, OnePlus Bullets Wireless Z3 को भी इस ऑफर के तहत सिर्फ ₹1,149 में खरीदा जा सकता है।
Oneplus टैबलेट पर डिस्काउंट
इस सेल में OnePlus Pad 2 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस टैबलेट को आप 29999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 3000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है। इसकी असल कीमत 32999 रुपये है। वहीं, OnePlus Pad Go को कम से कम 13999 रुपये में लिया जा सकता है। इसमें 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल है। इसकी असल कीमत 17999 रुपये है। वहीं, OnePlus Pad Lite को 11999 रुपये में लिया जा सकता है। इसमें 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल है। अगर आप OnePlus Pad 3 लेना चाहते हैं तो आप इसे 42999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर बैंक और EMI छूट दोनों उपलब्ध है। इसकी असल कीमत करीब 48,000 रुपये है।