Get App

7,000mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ OnePlus N6 Lite लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

क्या आप बड़ी बैटरी और AI फीचर से लैस स्मार्टफोन की तलाश में हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है। दरअसल, चीनी स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च कर दिया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 4:37 PM
7,000mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ OnePlus N6 Lite लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

क्या आप बड़ी बैटरी और AI फीचर से लैस स्मार्टफोन की तलाश में हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है। दरअसल, चीनी स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च कर दिया है। इन नई N-सीरीज के फोन में बड़ी 7,000mAh की बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इस नए फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

बता दें कि इस स्मार्टफोन की ओपन सेल आज (22 सितंबर) दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। इसे OnePlus.in, OnePlus Store App, Amazon, OnePlus Experience Stores और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

OnePlus N6 Lite: कीमत और ऑफर

OnePlus N6 Lite के 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत ₹16,999 है। कंपनी के मुताबिक, चुनिंदा बैंक कार्ड से EMI पर खरीदारी करने पर ग्राहकों को 750 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 16,249 रुपये हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें