30 जून को भारत में लॉन्च होगा OnePlus N6, कीमत और फीचर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

OnePlus N6: OnePlus अपने अब तक के सबसे सस्ते स्मार्टफोन में से एक को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले ही चीनी कंपनी वनप्लस ने आने वाले OnePlus N6 के कई फीचर्स की जानकारी दे दी है, जिससे इसके बारे में काफी हद तक पता चल गया है कि इसमें क्या-क्या मिलने वाला है।

अपडेटेड Jun 27, 2026 पर 3:26 PM
50MP कैमरा और Android 16 के साथ OnePlus N6 मचाएगा धमाल

OnePlus N6: OnePlus अपने अब तक के सबसे सस्ते स्मार्टफोन में से एक को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले ही चीनी कंपनी वनप्लस ने आने वाले OnePlus N6 के कई फीचर्स की जानकारी दे दी है, जिससे इसके बारे में काफी हद तक पता चल गया है कि इसमें क्या-क्या मिलने वाला है। कंपनी ने डिस्प्ले, कैमरा सेटअप, बैटरी और कूलिंग सिस्टम जैसे कई अहम फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं। बता दें कि OnePlus N6 को भारत में 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। अब आइए इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

OnePlus N6 के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus ने कन्फर्म किया है कि N6 में 6.7 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी। इसके अलावा, फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50 MP का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके साथ एक और रियर कैमरा भी मिलेगा, लेकिन उसके स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं।


सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जो बीच में बने होल-पंच कटआउट में होगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि यह डिवाइस 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा और इसमें Dual-View Video फीचर भी मिलेगा, जिससे यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

बैटरी की बात करें तो, OnePlus N6 में 8000mAh की बैटरी होगी, जो 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह बैटरी क्षमता OnePlus Nord CE 6 जैसे हाई-एंड मॉडल के बराबर है।

हालांकि, OnePlus ने प्रोसेसर के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है, लेकिन हाल की लीक से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट हो सकता है, साथ ही 6GB RAM, ARM Mali-G57 MC2 GPU और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिल सकता है।

कंपनी ने यह भी बताया है कि इसमें 5300sq mm का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। ऑफिशियल इमेज से पता चलता है कि फोन में फ्लैट-फ्रेम डिजाइन, रेक्टेंगुलर रियर कैमरा आइलैंड और बैक पैनल के बीच में OnePlus का सिग्नेचर लोगो दिया गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा-Fresh Mint और Midnight Green।

OnePlus N6 की लॉन्च डेट और कीमत

OnePlus N6 भारत में 30 जून को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होने वाला है और यह Amazon India पर उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन की कीमत 18,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है, जिससे यह देश में OnePlus के सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स में से एक बन जाएगा।

यह भी पढ़ें: भारत में अगस्त तक लॉन्च होगा Vivo X Fold 6! जानें लीक फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।