OnePlus Nord 6 आज भारत में होगा लॉन्च होगा, जानें अनुमानित कीमत, फीचर्स और लाइव इवेंट की पूरी डिटेल

OnePlus Nord 6 Launch: OnePlus Nord 6 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में "सेगमेंट की सबसे बड़ी 9000 mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और शानदार इमेजिंग क्षमता" होगी। OnePlus ने पहले ही आने वाले Nord 6 के फीचर्स का खुलासा कर दिया है।

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
OnePlus Nord 6 आज भारत में होगा लॉन्च होगा, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

OnePlus Nord 6 Launch: OnePlus Nord 6 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में "सेगमेंट की सबसे बड़ी 9000 mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और शानदार इमेजिंग क्षमता" होगी। OnePlus ने पहले ही आने वाले Nord 6 के फीचर्स का खुलासा कर दिया है। इस हैंडसेट में Snapdragon प्रोसेसर, 50MP Sony मेन सेंसर और 165Hz 1.5K AMOLED स्क्रीन होगी। कंपनी ने पहले ही बताया है कि OnePlus Nord 6 "अपनी कैटेगरी में पहला ऐसा फोन होगा जो BGMI, कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल और फ्री फायर जैसे पॉपुलर गेम्स में लगातार 165 FPS गेमिंग को सपोर्ट करेगा"। OnePlus Nord 6 से क्या उम्मीद की जा सकती है, आइए जानते हैं।

OnePlus Nord 6 का लॉन्च लाइवस्ट्रीम डिटेल्स

OnePlus Nord 6 की घोषणा आज दोपहर बाद आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में की जाएगी। लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम OnePlus India के यूट्यूब चैनल पर 7 अप्रैल, 2026 को शाम 7 बजे (भारतीय समय) प्रसारित किया जाएगा। यह स्मार्टफोन 9 अप्रैल, 2026 को दोपहर 12 बजे (भारतीय समय) से Amazon.in, oneplus.in, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और चुनिंदा स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


OnePlus Nord 6 के अनुमानित फीचर्स

OnePlus Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर होगा, जिसका आर्किटेक्चर 1+3+4 है। इसमें 3.2GHz तक की Cortex-X5 कोर और Adreno 835 GPU होगा। कंपनी का दावा है कि यह BGMI, Call of Duty Mobile, Free Fire/Free Fire MAX जैसे AAA गेम्स में OnePlus के खास 'PC-लेवल' का लगातार 165 FPS गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।

OnePlus Nord 6 में गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए ‘Edge Tech’ का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 3200Hz टच सैंपलिंग वाली टच रिफ्लेक्स चिप है, जो स्क्रीन पर तेज और सटीक रिस्पॉन्स देती है। साथ ही 6-एक्सिस जाइरोस्कोप है, जो शूटिंग और गेम में सटीकता बढ़ाता है, और स्पेशियल ऑडियो बूस्टर बेहतर दिशा का अंदाजा और तेज प्रतिक्रिया सुनिश्चित करता है।

कनेक्टिविटी के लिए G2 Wi-Fi “रेंज रॉकेट” चिप का इस्तेमाल किया गया है, जिससे भीड़-भाड़ वाले नेटवर्क में भी मजबूत कनेक्शन मिलता है। साथ ही 5G-Advanced सपोर्ट के जरिए रिलायंस जियो जैसे पार्टनर्स के साथ 3 गुना तेज इंटरनेट स्पीड मिलती है।

इस डिवाइस में OnePlus 15 के समान 165Hz 1.5K AMOLED "Sunburst HDR" डिस्प्ले है, जिसमें 1800 निट्स HBM, 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 2 निट्स की न्यूनतम ब्राइटनेस और आंखों को आराम देने के लिए 3840Hz PWM डिमिंग की सुविधा है। स्क्रीन में बेहतर और सटीक टच रिस्पॉन्स के लिए Aqua Touch 2.0 भी दिया गया है।

OnePlus Nord 6 में सेगमेंट की सबसे बड़ी 9000 mAh बैटरी है और यह 80W SUPERVOOC चार्जिंग, हाई- FPS गेमिंग या 4K रिकॉर्डिंग के दौरान Heat कम करने के लिए बाईपास चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की क्विक चार्जिंग से OnePlus Nord Buds 4 Pro जैसे ईयरबड्स के साथ 12 घंटे तक स्पॉटिफाई प्लेबैक मिलता है।

कैमरा की बात करें तो OnePlus Nord 6 में 50MP का Sony मेन सेंसर है, जिसमें डुअल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) है। सेल्फी के लिए 32MP का हाई-रिजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा है। इसमें AI-पावर्ड क्रिएटिव एडिटिंग टूल्स भी हैं जैसे- AI Portrait Glow, AI Eraser, AI Unblur, AI Perfect Shot। जो फोटोज में आम समस्याओं जैसे कमजोर या रंगीन रोशनी, अनचाहे फोटोबॉम्बर या ब्लरी सब्जेक्ट्स को तुरंत ठीक करने की सुविधा देते हैं।

Nord 6 में डेडिकेटेड Plus Key की दी गई है। इसके अलावा, Google Gemini अब Mind Space से कनेक्ट होकर जानकारी प्राप्त कर सकता है और आपके जरिए सेव की गई चीजों के आधार पर एक ही प्रॉम्प्ट में पर्सनलाइज्ड सुझाव दे सकता है।

OnePlus Nord 6 तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा: holographic Quick Silver, Fresh Mint, और low-Reflection Pitch Black।

OnePlus Nord 6 की अनुमानित कीमत

आज लॉन्च इवेंट में सटीक कीमत का खुलासा किया जाएगा, लेकिन अफवाहों के अनुसार इस हैंडसेट की कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Oppo F33 और F33 Pro की लॉन्च डेट ऑनलाइन लीक, जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।