Get App

भारत में जल्द आएगा OnePlus Nord 6, जानें लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

OnePlus Nord 6: OnePlus Nord 6 पिछले काफी समय से लीक और अफवाहों के जरिए चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में, यह स्मार्टफोन आधिकारिक Geekbench लिस्टिंग वेबसाइट पर भी देखा गया है, जहां डिवाइस से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 2:54 PM
भारत में जल्द आएगा OnePlus Nord 6, जानें लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल
भारत में जल्द आएगा OnePlus Nord 6, जानें लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

OnePlus Nord 6: OnePlus Nord 6 पिछले काफी समय से लीक और अफवाहों के जरिए चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में, यह स्मार्टफोन आधिकारिक Geekbench लिस्टिंग वेबसाइट पर भी देखा गया है, जहां डिवाइस से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। हैंडसेट का मॉडल नंबर CPH2795 है और इसने सिंगल कोर टेस्ट में 2019 और मल्टी कोर टेस्ट में 6503 स्कोर किया है। चलिए, डिवाइस से जुड़ी बाकी लीक जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

OnePlus Nord 6 कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल होगा। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का कैमरा हो सकता है।

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर का होना है, जो कम से कम 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इसी लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि डिवाइस 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। ऐसी अफवाहें हैं कि OnePlus Ace 6 को भारत में Nord 6 के नाम से रीब्रांड किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें