Republic Day Sale 2026: iPhone 17 पर 50,000 तक का डिस्काउंट, मिलेगा 120Hz और Always-on डिस्प्ले

Republic Day Sale 2026: Republic Day Sales 2026 सभी बड़े प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी है और अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vijay Sales ने एक शानदार ऑफर पेश किया है। हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone 17, जो सितंबर में 82,900 रुपये में आया था, अब काफी कम कीमत पर उपलब्ध है।

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 5:12 PM
Story continues below Advertisement
iPhone 17 पर 50,000 तक का डिस्काउंट, मिलेगा 120Hz और Always-on डिस्प्ले

Republic Day Sale 2026: Republic Day Sales 2026 सभी बड़े प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी है और अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vijay Sales ने एक शानदार ऑफर पेश किया है। हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone 17, जो सितंबर में 82,900 रुपये में आया था, अब काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। जी हां, सही तरीके से खरीदारी करने पर इसकी कीमत 50,000 रुपये से भी कम हो सकती है। बेस मॉडल में 120Hz डिस्प्ले और Always-on डिस्प्ले जैसा फीचर दिया गया है, जो आपके लिए एक बेहतरीन अपग्रेड साबित हो सकता है।

Republic Day Sales 2026: Vijay Sales पर iPhone 17 डील

अगर अभी आप iPhone 17 के बेस मॉडल को American Express कार्ड से EMI पर लेते हैं तो Vijay Sales आपको इंस्टेंट 7.5% का डिस्काउंट देगा। यानी आपको अधिकतम ₹7,500 तक की छूट मिलेगी। इस डिस्काउंट के बाद, iPhone 17 की कीमत घटकर 75,400 रुपये हो जाती है।


लेकिन असली फायदा तो एक्सचेंज ऑफर में है। जब हमने अपने पुराने iPhone 14 Plus को एक्सचेंज करने की कोशिश की, तो उसका एक्सचेंज मूल्य ₹26,600 आया, जिससे iPhone 17 की अंतिम कीमत ₹48,800 रह गई। इसी तरह iPhone 17 की कीमत 50,000 रुपये से कम हो जाती है। ध्यान रहे, एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन के मॉडल, उसके कंडीशन पर डिपेंड करती है।

iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 17 में 6.3 इंच का LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन सपोर्ट और 3000 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Apple का A19 चिप (3nm) लगा है, साथ ही 8GB RAM और 512GB तक NVMe स्टोरेज का विकल्प भी है।

कैमरे की बात करें तो, इसमें वाइड और अल्ट्रा-वाइड शॉट्स के लिए डुअल 48MP के रियर सेंसर और Dolby Vision HDR वीडियो सपोर्ट करने वाला 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में iOS 26, फेस ID, IP68 वॉटर रेजिस्टेंस, UWB Gen 2, सैटेलाइट कनेक्टिविटी, वायर्ड व MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली 3692 mAh की बैटरी शामिल है।

iPhone 17 पांच कलर ऑप्शन Black, White, Mist Blue, Sage और Lavender में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: iOS 26.3 अपडेट की तैयारी पूरी! जानें रिलीज डेट, सपोर्टेड डिवाइस और नए फीचर्स की पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।