OnePlus Nord Buds 4 आज भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गए हैं। चीनी स्मार्टफोन मेकर के ये नए ईयरबड्स अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े अपग्रेड के साथ आए हैं, जिनमें बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, ज्यादा बैटरी लाइफ, AI पावर्ड फीचर्स और Bluetooth 6.1 कनेक्टिविटी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये नए ईयरबड्स Oppo, CMF और Redmi के प्रोडक्ट्स को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। अब आइए OnePlus Nord Buds 4 के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
OnePlus Nord Buds 4 के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord Buds 4 में 12mm के टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं और ये 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं। कंपनी के अनुसार, यह पिछले मॉडल की तुलना में 200% तक बेहतर नॉइज रिडक्शन देता है। इसके अलावा, इन ईयरबड्स में 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो AI आधारित Clear Call Technology के साथ आते हैं। स्मार्टफोन मेकर का दावा है कि यह 25kmph तक की रफ्तार वाली हवा में भी कॉल के दौरान हवा के शोर को कम कर सकता है।
एंटरटेनमेंट और गेमिंग के लिए, ईयरबड्स में 3D Spatial Audio, Game Spatial Audio, कस्टम EQ प्रीसेट और मास्टर ट्यूनिंग मोड जैसे फीचर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Bluetooth 6.1, Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair, Smart Bluetooth राउटिंग जैसे फीचर भी मिलते हैं। वनप्लस का यह ईयरबड्स डुअल डिवाइस कनेक्विटी के साथ आता है, जिसकी रेंज 250 मीटर तक बताई गई है। बेहतर गेमप्ले के लिए ये ईयरबड्स 47ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड को भी सपोर्ट करते हैं।
बैटरी लाइफ की बात करें तो OnePlus का दावा है कि ANC बंद होने पर यूजर्स सिर्फ ईयरबड्स से 13 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ 54 घंटे तक का प्लेबैक पा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ANC चालू होने पर ईयरबड्स 6.5 घंटे तक चल सकते हैं, जबकि कुल बैटरी बैकअप घटकर 27 घंटे रह जाता है। इसके अलावा, इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। कंपनी के मुताबिक, इन्हें चार्जिंग केस का इस्तेमाल करके 10 मिनट चार्ज करने पर 11 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है।
इन ईयरबड्स को धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग मिली है और हर एक का वजन सिर्फ 4.3 ग्राम है। इनमें AI ट्रांसलेट, AI असिस्टेंट सपोर्ट और TUV राइनलैंड-सर्टिफाइड बैटरी हेल्थ टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
OnePlus Nord Buds 4 भारत में ₹3,299 की कीमत में लॉन्च किया गया है। शुरुआती लॉन्च ऑफर के तहत, आप इन्हें ₹3,099 में खरीद सकते हैं। वनप्लस का ये ईयरबड Stellar Black और Astral Teal कलर ऑप्शन में आता है। इनकी बिक्री 29 जून से OnePlus इंडिया वेबसाइट, OnePlus India ऐप, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स, Amazon, Flipkart, Blinkit, Myntra और देश भर के अन्य ऑथराइज्ड रिटेल पार्टनर्स के जरिए शुरू होगी।