Oppo A6s 5G: टेक कंपनी Oppo ने भारत में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन Oppo A6s 5G लॉन्च कर दिया है। Oppo A सीरीज का यह नया मॉडल MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है और दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। यह हैंडसेट भारत में Flipkart, Amazon और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए से बेचा जाएगा।
