Oppo Find X8 Pro: अगर आप एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपक लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Oppo अगले महीने भारत में Find X9 सीरीज लॉन्च करने वाला है। लेकिन इससे पहले Croma की वेबसाइट पर Oppo के Find X8 Pro पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। Find X8 Pro में AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट और 5,910mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा, क्वॉड-कैमरा सेटअप मिलता है। चलिए अब जानते हैं फोन पर मिलने वाले डील और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
Croma की वेबसाइट पर Oppo Find X8 Pro 86,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि इसकी लॉन्च प्राइस 99,999 रुपये थी। यानी इस प्रीमियम फ्लैगशिप फोन पर 13,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। ये डिस्काउंट फोन के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है।
Oppo Find X8 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Oppo Find X8 Pro में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 nits तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में डॉल्बी वीजन के साथ-साथ MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट है। ये फोन 5,910mAh बैटरी के साथ आता है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कैमरे की बात करें तो फोन के बैक में क्वॉड-कैमरा सेटअप आता है, जिसमें 50MP Sony LYT808 मेन सेंसर, 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम), 50MP Sony IMX858 सेंसर (6x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम) और 50MP सैमसंग अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।