Oppo Find X9 और X9 Pro भारत में 18 नवंबर को होगा लॉन्च, इतनी हो सकती है कीमत

Oppo अपना Find X9 सीरीज भारत में 18 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। ऐसे में Oppo Find X9 Pro और Find X9 की ऑनलाइन कीमते सामने आई है। लीक के मुताबिक, इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल 75,000 रुपये से कम में लॉन्च हो सकता है।

अपडेटेड Nov 15, 2025 पर 1:24 PM
Story continues below Advertisement
Oppo Find X9 और X9 Pro भारत में 18 नवंबर को होगा लॉन्च, इतनी हो सकती है कीमत

Oppo अपना Find X9 सीरीज भारत में 18 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। ऐसे में Oppo Find X9 Pro और Find X9 की ऑनलाइन कीमते सामने आई है। लीक के मुताबिक, इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल 75,000 रुपये से कम में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, लीक से यह भी जानकारी भी मिली है कि भारत में Pro मॉडल एक ही 16GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। जबकि वनिला Oppo Find X9 मॉडल दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय मॉडल में वही MediaTek Dimensity 9500 SoC दिया जाएगा, जो इसके चीनी वर्जन में मौजूद है। चलिए अब Oppo Find X9 Series के संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

Oppo Find X9 Series की संभावित कीमत

टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें भारत में आने वाले दोनों स्मार्टफोन्स की कीमतें लीक गई हैं। इस लीक के अनुसार, Oppo Find X9 Pro के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 99,999 रुपये बताई गई है। वहीं, स्टैंडर्ड Oppo Find X9 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये हो सकती है।


लीक में यह भी जानकारी दी गई है कि फोन का टॉप मॉडल, जो 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा, उसकी कीमत 74,999 रुपये हो सकती है।

18 नवंबर को भारत में लॉन्च होंगे फोन, कलर कंफर्म

कंपनी ने लगभग एक हफ्ते पहले घोषणा की थी कि उसकी फ्लैगशिप Oppo Find X9 सीरीज 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगी। यह लाइनअप देश में Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध होगा। हाल ही में, Oppo ने भी यह कन्फर्म किया था कि Find X9 Space Black और Titanium Grey कलर में उपलब्ध होगा। वहीं, Find X9 Pro Silk White और Titanium Charcoal कलर में उपलब्ध होगा। हालांकि, भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन की अभी जानकारी नहीं दी गई है।

टेक कंपनी Oppo ने Find X9 सीरीज को ग्लोबली 28 अक्टूबर को लॉन्च किया था। EU (यूरोप) में Oppo Find X9 Pro के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 EUR (लगभग 1,34,000 रुपये) रखी गई थी। जबकि वनिला Find X9 के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 EUR (लगभग 1,03,000 रुपये) थी।

चीन में पेश किए गए Find X9 और  Find X9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं। Oppo Find X9 में 6.59 इंच का 1.5K (2,760 × 1,256 पिक्सल्स) डिस्प्ले मिलता है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 3.600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। Oppo Find X9 में 16GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 चलते हैं। इसकी बैटरी 7,025 mAh की है।

Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच का 1.5K (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले हैं। इसमें वहीं रिफ्रेश रेट, ब्राइटनेस और स्टोरेज मिलता है जो Find X9 में उपलब्ध है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। Find X9 Pro में 7,500 mAh की बैटरी दी गई है, जो 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें, तो फोन में Hasselblad-ट्यून किया हुआ ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी शूटर, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP कैमरा शामिल है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 पर मिल रहा है ₹11,000 से ज्यादा का डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।