Oppo ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s भारत में 21 मई को लॉन्च होंगे। ये आने वाले फ्लैगशिप फोन खासतौर पर फोटोग्राफी, वीडियो रिकॉर्डिंग और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस पर फोकस करेंगे। कंपनी ने इन फोन्स में कैमरा हार्डवेयर, कूलिंग सिस्टम और बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी पर खास ध्यान दिया है। यह दोनों मॉडल Oppo की Find X9 सीरीज का हिस्सा होंगे और इनका लक्ष्य फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस चाहने वाले लोग हैं। आइए जानते हैं Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s के बारे में अब तक क्या जानकारी मिली है।
Oppo Find X9 Ultra में कंपनी का लेटेस्ट हैसलब्लैड मास्टर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो एडवांस कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी के लिए नए LUMO Image Engine के साथ आता है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का दूसरा 3x टेलीफोटो सेंसर और 10x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है।
Oppo के सबसे बड़े फीचर्स में से एक इसकी "Quintuple Prism Periscope Structure" है। ब्रांड के अनुसार, कैमरे के सेंसर तक पहुंचने से पहले आने वाली रोशनी आंतरिक रूप से पांच बार रिफ्लेक्ट होती है। Oppo का दावा है कि इस तकनीक की मदद से लगभग 230mm के बराबर फोकल लेंथ हासिल की जा सकती है, और इसके लिए कैमरा मॉड्यूल को ज्यादा बड़ा या भारी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए, यह हैंडसेट O-Log2 रिकॉर्डिंग, ACES कलर वर्कफ्लो, कस्टम 3D LUT इंटीग्रेशन, 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और प्राइमरी और टेलीफ़ोटो दोनों कैमरों में 120fps पर 4K कैप्चर को सपोर्ट करता है।
स्मार्टफोन की बात करें तो, इसमें Qualcomm’s Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, ओप्पो का Trinity Engine और अगली जनरेशन का 3D 3D Cryo-velocity Cooling System दिया गया है। इस डिवाइस में 7050mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जिसे कंपनी के अनुसार लंबे कैमरा सेशन और भारी वर्कलोड के लिए डिजाइन किया गया है।
इसके छोटे वर्जन Oppo Find X9s की बात करें तो इसमें ट्रिपल 50MP Hasselblad कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 7.99mm के स्लिम बॉडी में फिट किया गया है।
यह फोन सभी कैमरों से 4K 60fps डॉल्बी विजन रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और इसमें ColorOS 16 के जरिए AI-पावर्ड टूल्स के साथ डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी शामिल है।
इस डिवाइस में पावर देने के लिए MediaTek का Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। Oppo ने स्मार्टफोन में 32,052.5mm² के हीट डिसिपेशन एरिया वाला एडवांस्ड वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया है।
Oppo Find X9s में 7025mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी भी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन की गई है।
भारत में Oppo Find X9 Ultra और Find X9s की अनुमानित कीमत
कीमत की बात करें तो, Oppo Find X9 Ultra की भारत में लॉन्चिंग कीमत 1,49,999 रुपये से अधिक होने की उम्मीद है। वहीं, Oppo Find X9s की कीमत लगभग 70,000 रुपये हो सकती है।