Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा लॉन्च, 20 अप्रैल को चीन और ग्लोबल मार्केट्स में करेगा डेब्यू

Oppo Find X9 Ultra: Oppo Find X9 Ultra जल्द ही चीन और ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होने वाला है। यह कंपनी का फ्लैगशिप Find X9 सीरीज का सबसे टॉप मॉडल होगा। कंपनी ने हाल ही में इस अपकमिंग हैंडसेट के टाइमलाइन का ऐलान किया था।

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 2:05 PM
Story continues below Advertisement

Oppo Find X9 Ultra: Oppo Find X9 Ultra जल्द ही चीन और ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होने वाला है। यह कंपनी का फ्लैगशिप Find X9 सीरीज का सबसे टॉप मॉडल होगा। कंपनी ने हाल ही में इस अपकमिंग हैंडसेट के टाइमलाइन का ऐलान किया था, और अब एक टिपस्टर ने इसके लॉन्च की सटीक तारीख लीक कर दी है। अनुमान है कि इसे चीन और ग्लोबल मार्केट्स में एक ही दिन लॉन्च किया जाएगा, जबकि भारत में इसकी लॉन्चिंग बाद में हो सकती है।

Oppo Find X9 Ultra की लॉन्च डेट (अनुमानित)

टिपस्टर योगेश बराड़ की नए पोस्ट के अनुसार, Oppo Find X9 Ultra 20 अप्रैल को चीन और ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होगा। लीक हुई लॉन्च डेट Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पीट लाउ के बताई गई तारीख से मेल खाती है, जिन्होंने बताया था कि फ्लैगशिप फोन अप्रैल में "चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स" में लॉन्च किया जाएगा।


टिपस्टर के मुताबिक, Find X9 Ultra मई के पहले हफ्ते में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, इस हैंडसेट के भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं हुई है। टिपस्टर के अनुसार, Find X9 Ultra भारत में आएगा, लेकिन कुछ समय बाद। हालांकि, सटीक लॉन्च डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है।

Oppo के अनुसार, Find X9 Ultra को पहली बार चीन से बाहर लॉन्च करने का फैसला ग्लोबल मार्केट के प्रति कंपनी की "लंबे समय तक टिकने की योजना" को दर्शाता है।

Oppo Find X9 Ultra के स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच (1,440 x 3,120 पिक्सल) का LTPO AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और अधिकतम ब्राइटनेस 3,600 nits तक होगी। डिस्प्ले को Oppo के नैनोक्रिस्टल ग्लास से सुरक्षित किया गया है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।

कैमरे की बात करें तो, अपकमिंग Oppo हैंडसेट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 10x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल होगा। इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी होगा।

Oppo Find X9 Ultra में IP66 + IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग होने की उम्मीद है। वेरिएंट के आधार पर इसकी मोटाई 8.65mm से 9.1mm के बीच हो सकती है और इसका वजन 235g से 236g के बीच होगा। खबरों के अनुसार, Oppo Find X9 Ultra में 7,050mAh की बैटरी होगी जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह भी पढ़ें: iPhone 17e vs iPhone 16: ₹60,000 से कम में कौन सा आईफोन आपके लिए है बेस्ट?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।