Oppo इस महीने के अंत में Find X9 Ultra के साथ Find X9 Pro को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही कुछ नए लीक सामने आए हैं जिनसे दोनों स्मार्टफोन के बारे में अहम जानकारी मिली है। एक टिपस्टर ने अपकमिंग मॉडलों के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और डिजाइन फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। लीक में दोनों डिवाइसों के कलर ऑप्शन और हार्डवेयर में अंतर में भी बताए गए है। कुछ पहले से कन्फर्म फीचर्स जैसे कि Hasselblad-ब्रांडेड कैमरा केवल Find X9s Pro में होंगे। वहीं, केवल Ultra वेरिएंट के ग्लोबली लॉन्च होने की जानकारी मिली है।
Oppo Find X9s Pro के फीचर्स (अनुमानित)
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, Oppo Find X9s Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.32 इंच का 1.5K डिस्प्ले और चारों ओर बेहद पतले, एक समान साइज के बेजल हो सकते हैं। टिपस्टर ने पीछे की तरफ एक बड़े हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल का भी जिक्र किया है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि फोन में अपग्रेडेड डुअल 200MP कैमरे होंगे, जिन्हें कंपनी ने पहले ही कन्फ़र्म किया है।
Oppo ने हाल ही में खुलासा किया है कि Find X9s Pro में Hasselblad-ब्रांड का रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 200MP का मेन सेंसर और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। इसमें 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी हो सकता है।
लीक के अनुसार, Oppo Find X9s Pro में लगभग 7,025mAh की बैटरी होगी। उम्मीद है कि यह हैंडसेट 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, और इसका वजन लगभग 198 ग्राम होगा। यह जानकारी फोन के बारे में पहले लीक हुई जानकारियों से मेल खाती है।
Oppo Find X9s Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, फ्लैट OLED डिस्प्ले और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है। यह भी बताया जा रहा है कि इसमें मेटल बॉडी होगी और धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग होगी।
एक अलग वीबो पोस्ट में, उसी टिपस्टर ने आने वाले Oppo Find X9s Pro के कलर ऑप्शन शेयर किए हैं। यह Natural White, Native Titanium, Vibrant Orange, और Wind Chaser Green कलर में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स (अनुमानित)
लीक के अनुसार, Oppo Find X9 Ultra Tundra, Velvet Sand Canyon, और Polar Glacier कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट में 7,000mAh से थोड़ी अधिक क्षमता वाली बैटरी हो सकती है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और LTPO सपोर्ट के साथ 6.82 इंच का 2K डिस्प्ले हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह पैनल BOE कंपनी सप्लाई करेगी, हालांकि डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के सही जेनरेशन को अभी कन्फर्म नहीं किया गया है।
Oppo ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि Find X9 Ultra 21 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। उसी दिन, कंपनी चीन में Find X9 Ultra और Find X9 Ultra Pro दोनों का पेश करेगी।