Flipkart Big Billion Days Sale में Oppo का धमाका! ₹16,999 तक सस्ते हुए ये 5 स्मार्टफोन

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: इस फेस्टीव सीजन में अगर आप नया स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान या घर के लिए कोई नया अप्लायंस खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 जल्द शुरू होने वाली है।

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 3:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Flipkart Big Billion Days Sale में Oppo के इन 5 फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: इस फेस्टीव सीजन में अगर आप नया स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान या घर के लिए कोई नया अप्लायंस खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 जल्द शुरू होने वाली है। इस सेल में आपको कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट मिलेगी। सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी, जबकि चुनिंदा ग्राहकों को एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से ही खरीदारी करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि Oppo ने अभी से अपने ऑफर्स की झलक दिखानी शुरू कर दी है। इससे ग्राहकों को सेल शुरू होने से पहले ही कुछ प्रोडक्ट्स की संभावित कीमतों का अंदाजा लग सकेगा। इसके अलावा, बैंक डिस्काउंट और पेमेंट ऑफर्स की मदद से खरीदारी और भी सस्ती हो सकती है।

Flipkart Big Billion Days Sale में मिलेंगे बैंक ऑफर्स

Flipkart की यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि, कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सेस मिलेगा। यानी वे दूसरे ग्राहकों से एक दिन पहले सेल में खरीदारी कर सकेंगे। सेल के दौरान Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड रखने वाले ग्राहकों को 10% की अतिरिक्त बचत का फायदा भी मिल सकता है। हालांकि, इन ऑफर्स का लाभ लेने के लिए कंपनी की ओर से तय नियम और शर्तें लागू होंगी।


Oppo Big Billion Days Sale डील्स

Oppo Find X9 Ultra की कीमत ₹1,69,999 से कम होकर सेल में ₹1,53,000 हो गई है। इसमें 6.82-इंच का QHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ 7,050mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी है, जिसमें दो 200MP के सेंसर हैं।

वहीं, Oppo Find X9s को Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान 72,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 84,999 रुपये है। इस तरह ग्राहकों को फोन पर 12,999 रुपये की बचत होगी। इसमें 6.59 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलता है। इसमें 7,025mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे तीन कैमरे दिए गए हैं और तीनों 50MP के हैं।

किफायती विकल्पों की बात करें तो, Oppo K14 Lite ₹16,999 के बजाय ₹14,999 में उपलब्ध होगा। इसमें 6.75-इंच का HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी है।

इसके अलावा, Oppo K14x 5G की सेल प्राइस 16,999 रुपये होगी, जबकि इसकी लिस्ट प्राइस 18,999 रुपये है। इसकी खासियतों में 6.75-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 45W चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा शामिल हैं।

वहीं, Oppo K14 5G को 25,999 रुपये की जगह 23,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 45W चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50MP का रियर कैमरा और IP69 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन भी है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 के दौरान Oppo स्मार्टफोन पर बेहतरीन डील्स

मॉडल लिस्टेड कीमत सेल में कीमत बचत
Oppo Find X9 Ultra ₹1,69,999 ₹1,53,000 ₹16,999
Oppo Find X9s ₹84,999 ₹72,000 ₹12,999
Oppo K14 Lite ₹16,999 ₹14,999 ₹2,000
Oppo K14x 5G ₹18,999 ₹16,999 ₹2,000
Oppo K14 5G ₹25,999 ₹23,499 ₹2,500

यह भी पढ़ें: Nothing Headphone (1) Pro लॉन्च, 46dB ANC और ट्रिपल ड्राइवर के साथ मिलेगा दमदार साउंड

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।