Oppo Pad Mini: Oppo का अपकमिंग Pad Mini, चीन में 21 अप्रैल को लॉन्च होने से पहले ही Geekbench पर सामने आ गया है। कंपनी ने हाल ही में एक ऑफिशियल वीडियो के जरिए इस टैबलेट की झलक दिखाई है, जिसमें स्लिम डिजाइन, एकसमान बेजल और बीच में लगा फ्रंट कैमरा नजर आ रहा है। कंपनी इसके साथ ही एक अधिक पावरफुल Pad 5 Pro भी तैयार कर रही है। ये टैबलेट चीन में Oppo Find X9 Ultra और Find X9S Pro हैंडसेट के साथ लॉन्च होंगे। कंपनी उसी दिन Oppo Watch X3 Mini और Oppo Enco Clip 2 को भी अनवील करेगी।
