Oppo Reno 15 Pro Mini: Oppo जल्द ही इस साल के अंत में या जनवरी 2026 की शुरुआत में Oppo Reno 15 Pro Mini नाम से एक नया फ्लैगशिप फोन लान्च कर सकता है। हालांकि, इसके कुछ फीचर्स पहले से ही लीक हो चुके हैं। फिलहाल कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं दी है कि इस स्मार्टफोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा। अब चलिए Reno 15 Pro Mini के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।
Oppo Reno 15 Pro Mini: फीचर्स
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Oppo के इस अपकमिंग डिवाइस में 6.32-इंच का फ्लैट OLED स्क्रीन मिल सकता है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह फोन कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद, प्रीमियम विज़ुअल एक्सपीरियंस दे सकता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसे एक पावरफुल और एनर्जी-एफिशिएंट चिपसेट माना जा रहा है।
फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डिवाइस 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकता है, जो वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, डिवाइस को वाटर और ड्सट प्रोटेक्शन के लिए IP69 रेटिंग मिल सकती है। कंपनी इसे Glacier White कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है।
Oppo Reno 15 Pro Mini: कैमरा स्पेक्स
कैमरे की बात करें तो Reno 15 Pro Mini में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 50MP का टेलिफोटो लेंस मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।