Poco M8 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा डुअल रियर कैमरा और 5,520mAh की बैटरी, कीमत ₹18,999 से शुरू

Poco M8 5G: Poco ने Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और HyperOS 2 के साथ भारत में अपना नया Poco M8 5G फोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 25,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में OnePlus Nord CE 5 और Realme P3 Pro जैसे हैंडसेट को टक्कर देगा।

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
Poco M8 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा डुअल रियर कैमरा और 5,520mAh की बैटरी, कीमत ₹18,999 से शुरू

Poco M8 5G: Poco ने Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और HyperOS 2 के साथ भारत में अपना नया Poco M8 5G फोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 25,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में OnePlus Nord CE 5 और Realme P3 Pro जैसे हैंडसेट को टक्कर देगा। Poco M8 5G असल में हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 15 5G का रीब्रांडेड वर्जन है, लेकिन इसकी कीमत थोड़ी कम रखी गई है।

Poco M8 5G की कीमत

Poco M8 के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,999 और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹21,999 है।


लॉन्च ऑफर के तहत, Poco ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर आपको ₹2000 तक इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा, वहीं फोन पर ₹2,000 तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। कंपनी डिवाइस की बिक्री शुरू होने के पहले 12 घंटों के दौरान ₹1,000 की अतिरिक्त छूट भी दे रही है।

यह फोन 13 जनवरी से Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Poco M8 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Poco M8 5G में 6.77 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 2392x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz तक की एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,200 nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसमें 3840Hz PWM डिमिंग और ट्रिपल TÜV राइनलैंड आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन भी है।

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर है और यह Adreno GPU पर चलता है। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, डिवाइस HyperOS 2 पर चलता है और 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है।

कैमरे की बात करें तो, M8 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का Light Fusion 400 प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस शामिल हैं। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो मोशन को सपोर्ट करता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP का कैमरा दिया गया है।

इस फोन में 5,520mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग (चार्जर बॉक्स में शामिल है) और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Poco M8 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 300% वॉल्यूम बूस्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर और IP65/IP66 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस फीचर्स हैं। डिवाइस की मोटाई मात्र 7.35mm है और इसका वजन 178 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: OPPO Reno 15 सीरीज भारत में लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा और 6500mAh की बैटरी, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।