Poco M8 Power: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो, Poco आपके लिए कल यानी 4 अगस्त को नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Poco M8 Power है। यह फोन कंपनी की मिड-रेंज M8 लाइनअप में नया मॉडल होगा। लॉन्च से पहले, Xiaomi का यह सब-ब्रांड आने वाले स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां शेयर कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि इसमें 8,000mAh की बैटरी और Snapdragon 4 सीरीज का चिपसेट होगा। वहीं अब, इस हैंडसेट के लिए बनी खास माइक्रोसाइट को अपडेट किया गया है, जिसमें इसके कैमरा कॉन्फिगरेशन, सॉफ्टवेयर सपोर्ट की जानकारी और इनग्रेस प्रोटेक्शन रेटिंग के बारे में बताया गया है। जिससे, यह कन्फर्म हो गया है कि Poco M8 Power में Xiaomi का लेटेस्ट HyperOS वर्जन होगा, जो Android 16 पर आधारित है। इसके अलावा, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिल सकता है।
Poco M8 Power: कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन्स
लॉन्च से पहले, Poco M8 Power के लिए बने खास माइक्रोसाइट पर इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कलर ऑप्शन से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। इस फोन को भारत में तीन कलर ऑप्शन – Black, Blaze Orange और Green में खरीदा जा सकेगा। वहीं, टेक कंपनी का दावा है कि इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग भी मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी जाएगी। इसक साथ ही फोन के डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलेगी, जिससे स्क्रीन ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होगी।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो, Poco M8 Power Android 16 पर आधारित Xiaomi के नए HyperOS 3 के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि इस फोन को 4 बड़े OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा फोन में मैट फिनिश रियर पैनल और मेटल फ्रेम भी दिया जाएगा, जो इसे प्रीमियम लुक देगा।
फोटोग्राफी के लिए, इस फोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें लाइट फ्यूजन 400 सेंसर वाला 50MP का AI कैमरा मुख्य होगा। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। इसमें Auto Night Mode, AI Eraser, AI Sky, AI Bokeh Portrait और AI HDR Optimisation जैसे कई कैमरा फीचर्स होंगे। बता दें कि Poco M8 Power की मोटाई 8.45mm होगी।
हालांकि, कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि Poco M8 Power को भारत में 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा और यह देश में Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन में Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 4 SoC होगा, जिसने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 6,30,000 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं। इसमें 8GB RAM, 8,000mAh की बैटरी और वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन होगा, जिसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 10,416 sq mm का ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है।