Get App

Flipkart Big Billion Days Sale में Galaxy S25 और S25 FE की कीमत होगी कम, मिलेंगे ये बड़े ऑफर्स

फेस्टीव सीजन शुरू होने वाला है और इसी के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म भी इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस के साथ-साथ स्मार्टफोन पर भी कई ऑफर्स लेकर आ रही है। ऐसे में अगर आप इस बार नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days Sale आपके लिए खास हो सकती है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 4:41 PM
Flipkart Big Billion Days Sale में Galaxy S25 और S25 FE की कीमत होगी कम, मिलेंगे ये बड़े ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days Sale में Galaxy S25 और S25 FE की कीमत होगी कम

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: फेस्टीव सीजन शुरू होने वाला है और इसी के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म भी इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस के साथ-साथ स्मार्टफोन पर भी कई ऑफर्स लेकर आ रही है। ऐसे में अगर आप इस बार नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart की Big Billion Days Sale आपके लिए खास हो सकती है। Walmart के मालिकाना हक वाली ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने अपनी बड़ी सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है। Big Billion Days Sale 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

Flipkart ने अभी से कुछ शुरुआती डील्स की जानकारी देना शुरू कर दिया है। इनमें Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन भी शामिल हैं। कंपनी के कई फ्लैगशिप मॉडल अलग-अलग कीमतों के साथ सेल में उपलब्ध होंगे और इन पर खास ऑफर मिल सकते हैं। यानी अगर आप Samsung का नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो सेल के दौरान आपको कई विकल्प देखने को मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 और Samsung Galaxy S25 FE पर डील्स कैसे काम करेंगी, यहां जानें

Flipkart की लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy S25 FE ₹4x,xxx की प्राइस रेंज में उपलब्ध होगा। इससे पता चलता है कि शॉपिंग इवेंट के दौरान इस हैंडसेट की असल कीमत ₹50,000 से कम होगी। याद दिला दें कि Galaxy S25 FE को भारत में ₹59,999 में लॉन्च किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें