अगर आप नया हैंडसेट लेने की सोच रहें हैं, तो Realme आपके लिए दमदार फीचर से लैस स्मार्टफोन लेकर आया है। दरअसल, कंपनी ने Realme 16x 5G को बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में आपको MediaTek Dimensity 6300, 256GB तक की स्टोरेज, धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग और 6.8-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। बता दें कि ग्राहक इस फोन को Realme India और Flipkart वेबसाइट से खरीद सकेंगे।
भारत में Realme 16x 5G की कीमत
Realme 16x 5G के बेस मॉडल (4GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत ₹25,999 है, जबकि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत ₹27,999 और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹30,999 है। यह फोन Endurance Brown और Glory White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। नया फोन 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) से Flipkart और Realme India वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
लॉन्च ऑफर के तहत Realme 16x 5G खरीदने वाले ग्राहकों को ₹2,000 का फ्लैट डिस्काउंट या ₹3,000 तक का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है, जिसके बाद फोन की शुरुआती कीमत ₹23,999 तक हो जाएगी। इसके अलावा, ग्राहक 10 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा उठा सकते हैं।
Realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम (नैनो) से लैस Realme 16x 5G, Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। इसमें 6.8-इंच का HD+ (720x1,570 पिक्सल) LCD पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स (HBM) तक है। इस हैंडसेट में 5,300 sq mm का AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। गेमिंग के लिए कंपनी ने इस फोन में अपना GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन भी दिया है।
इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जिसके साथ 6GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। कैमरे की बात करें तो, इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा, Realme 16x 5G में IP65-रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810) शॉक रेजिस्टेंस भी है। साथ ही, फोन में AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video Mode जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, 5G, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन हैं। यह Realme के अपने Flux Engine के साथ आता है।