Realme Narzo Power 5G: Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Narzo Power 5G लॉन्च किया है, जिसमें 10,001mAh की दमदार बैटरी और Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें वही प्रोसेसर और बैटरी दी गई है, जो Realme P4 Power में मिलती है। इसलिए माना जा रहा है कि नया Narzo फोन असल में उसी फोन का रीब्रांडेड वर्जन है, लेकिन इसकी शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा रखी गई है।
Realme Narzo Power 5G की कीमत और उपलब्धता
Realme Narzo Power 5G के 8GB RAM/128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹27,999 और 8GB RAM/256GB वेरिएंट की कीमत ₹29,999 है। पहली सेल के ऑफर के तहत, Realme ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट और ₹1,000 की छूट दे रहा है, जिससे इनकी प्रभावी कीमतें क्रमशः ₹23,999 और ₹25,999 हो जाती हैं। पहली सेल के दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ₹2,999 की 4 साल की मुफ्त बैटरी वारंटी और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिलेगी।
यह स्मार्टफोन 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे Amazon और realme.com से खरीदा जा सकेगा। यह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है: Titan Silver और Titan Blue।
Realme Narzo Power 5G के स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और अधिकतम ब्राइटनेस 6,500 nits है। स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है और डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। मजबूती की बात करें तो, Narzo Power 5G में पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग है, जिसका मतलब है कि यह तेज पानी की बौछारों के साथ-साथ 30 मिनट तक पानी में पूरी तरह डूबे रहने पर भी खराब नहीं होगा।
परफॉर्मेंस की बात करें तो, यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM दी गई है और 256GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे फोन तेज स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
Narzo Power 5G, Android 16 पर बेस्ड realme UI 7.0 पर चलता है और इसमें 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 4 साल तक सुरक्षा पैच मिलने का वादा किया गया है। डिवाइस में 10,001mAh की दमदार बैटरी है और यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
कैमरे की बात करें तो, इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 2- axis OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP Sony IMX480 कैमरा दिया गया है। डिवाइस रियर कैमरे से 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग और सेल्फी कैमरे से 1080p 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Narzo Power 5G का वजन 219 ग्राम है। इसमें नीचे की तरफ सिंगल स्पीकर सेटअप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS और 9 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।