भारत में लॉन्च हुआ Redmi 15A 5G, 6,300mAh बैटरी और 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Redmi 15A 5G: भारत में Redmi 15A 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। Xiaomi का यह नया बजट हैंडसेट 6,300mAh की दमदार बैटरी, 6.9 इंच का डिस्प्ले, IP52 रेटिंग और 32MP के मेन कैमरे के साथ आता है। कंपनी इसके साथ चार साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
भारत में लॉन्च हुआ Redmi 15A 5G, 6,300mAh बैटरी और 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ

Redmi 15A 5G: भारत में Redmi 15A 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। Xiaomi का यह नया बजट हैंडसेट 6,300mAh की दमदार बैटरी, 6.9 इंच का डिस्प्ले, IP52 रेटिंग और 32MP के मेन कैमरे के साथ आता है। कंपनी इसके साथ चार साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

भारत में Redmi 15A 5G की कीमत, कलर और उपलब्धता

भारत में Redmi 15A 5G की शुरुआती कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये है, जबकि 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और 16,499 रुपये है। यह डिवाइस 3 अप्रैल से Flipkart, mi.com और Xiaomi के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Blue, Black, और Lavender कलर में उपलब्ध है।


Redmi 15A 5G के स्पेसिफिकेशन्स

नया बजट रेडमी फोन 6.9 इंच HD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, ट्रिपल TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन, 800 निट्स तक की ब्राइटनेस और Wet Touch Technology 2.0 के साथ आता है, जिससे स्क्रीन गीले हाथों से भी सटीक रूप से काम करती है।

Xiaomi Redmi 15A 5G में Unisoc T8300 प्रोसेसर लगा है। इसमें 6GB तक की RAM है और इसे 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर चलने वाले इस डिवाइस को चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सुरक्षा अपडेट मिलते हैं।

कंपनी के अनुसार, यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे टिकाऊ बनाता है। इसमें फास्ट एक्सेस के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल सिम सपोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4 और 2TB तक बढ़ाने योग्य स्टोरेज है। कैमरा की बात करें तो फोन में 32MP की AI डुअल रियर कैमरा सेटअप है और 8MP का फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए है।

बैटरी की बात करें तो, डिवाइस में 6300mAh की बड़ी बैटरी है, जो भारी इस्तेमाल (वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, कॉल और नेविगेशन) के बावजूद एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चलने का दावा करती है। Redmi 15A 15W चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में लॉन्च, Intel Panther Lake प्रोसेसर से है लैस, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।