Redmi 17 5G और Note 17 Pro की कीमतें भारत में लीक, जानें क्या मिलेगा खास

Redmi ने हाल ही में कंफर्म किया है कि उसका नया Redmi 17 5G जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस सीरीज के तहत Redmi 17 के अलावा कई और मॉडल भी पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले एक चर्चित टिप्स्टर ने Redmi 17 और Redmi Note 17 Pro की संभावित कीमतों की जानकारी शेयर की है।

अपडेटेड Sep 02, 2026 पर 4:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Redmi 17 5G और Note 17 Pro की कीमतें भारत में लीक

Redmi ने हाल ही में कंफर्म किया है कि उसका नया Redmi 17 5G जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस सीरीज के तहत Redmi 17 के अलावा कई और मॉडल भी पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले एक चर्चित टिप्स्टर ने Redmi 17 और Redmi Note 17 Pro की संभावित कीमतों की जानकारी शेयर की है। आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

भारत में Redmi 17 की कीमत का अंदाजा

टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Redmi 17 भारत में ₹25,000 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकता है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला हायर वेरिएंट ₹30,000 से कम कीमत में आ सकता है। जबकि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की ₹39,000 हो सकती है। लीक के मुताबिक, 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹42,000 में आ सकता है।


प्रोसेसर की बात करें तो, Redmi 17 में नया Qualcomm प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। लीक के अनुसार, इस फोन में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट हो सकता है। Xiaomi ने अभी तक फोन के प्रोसेसर या अन्य खास स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है, इसलिए जब तक कंपनी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं करती, तब तक इन जानकारियों को केवल लीक ही माना जाना चाहिए।

वहीं, Redmi Note 17 Pro में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। कंपनी भारत में अपना Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। इसके अलावा, स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर Redmi Note 17 Pro Max के लिए एक खास लैंडिंग पेज भी लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट हो सकता है। Redmi Note 17 Pro Max 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 10,000mAh की बैटरी है।

फिलहाल Xiaomi ने इन नए स्मार्टफोन्स की भारत में कीमतों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इसलिए, लीक हुई कीमतों को अभी सिर्फ अनुमानित ही माना जाना चाहिए और हैंडसेट के आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने पर इनमें बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में एंट्री जल्द! 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।