आज के समय में स्मार्टफोन खरीदते समय लोग ऐसा फोन चाहते हैं, जिसमें बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और अच्छा प्रोसेसर मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। बता दें कि यह स्मार्टफोन Dark Night, Coffee Brew और Purple Dawn समेत तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Redmi 17C 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Redmi 17C 5G की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। यह कीमत फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। वहीं, इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।
इस स्मार्टफोन की बिक्री 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे mi.com, Amazon.in और Xiaomi के रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे।
Redmi 17C 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 17C 5G में 6.9-इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz AdaptiveSync तक है। Xiaomi ने इसमें Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly व्यूइंग के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी शामिल किए हैं, ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी स्क्रीन आरामदायक रहे।
Redmi 17C 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा, फोन में Wet Touch Technology 2.0 भी मिलती है। इसकी मदद से उंगलियां गीली, तैलीय या साबुन लगी होने पर भी फोन की स्क्रीन काम करती रहती है।
इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी है और यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Xiaomi का कहना है कि इसका स्मार्ट चार्जिंग इंजन समय के साथ चार्जिंग की क्षमता और बैटरी की हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है।
कंपनी के अनुसार, इंटरनल टेस्टिंग के आधार पर, 1,000 बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद भी बैटरी अपनी क्षमता का कम से कम 80% बनाए रख सकती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो, यह डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 6GB तक की फिजिकल RAM मिलती है। इसके अलावा, फोन में Memory Extension फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से RAM को बढ़ाकर 12GB तक किया जा सकता है, जिससे एक साथ कई ऐप इस्तेमाल करने पर फोन आसानी से काम कर सकेगा।
फोटोग्राफी के लिए, Redmi 17C 5G में 50MP का AI रियर कैमरा है, जिसमें Ultra HD, Portrait और Night Mode जैसे फीचर्स हैं। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा भी है।
यह फोन HyperOS 3 पर चलता है और Xiaomi इंटरकनेक्टिविटी, कॉल सिंक और शेयर्ड क्लिपबोर्ड जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें उपलब्धता और डिवाइस की कम्पैटिबिलिटी के आधार पर Google Gemini और Circle to Search भी मिलते हैं।
अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और 200% वॉल्यूम बूस्ट शामिल हैं।