अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 4G मंगलवार को भारत में लॉन्च किए गए। ये हैंडसेट देश में ब्रांड के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लाइनअप में नए मॉडल हैं और Redmi A7 Pro 5G के लॉन्च के एक हफ्ते बाद पेश किए गए हैं। दोनों मॉडल Unisoc T7250 प्रोसेसर पर रन करते हैं और इनमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 4G में 13MP का रियर कैमरा है।
